'शक मत करिए, हमें भी गले लगाइए, हम पाकिस्तानी नहीं', अविश्वास प्रस्ताव पर बोले फारूक अब्दुल्ला
Farooq Abdullah, No-confidence Motion: जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने अविश्वास प्रस्ताव के दौरान मोदी सरकार को घेरते हुए निशाना साधा। उन्होंने कश्मीर में पर्यटक और कश्मीरी पंडित को लेकर सरकार पर हमला किया।
उन्होंने कहा कि सरकार दावा कर रही है कि कश्मीर में पर्यटक बढ़े हैं, लेकिन यहां के हालात कुछ और हैं। इसके साथ ही उन्होंने सरकार से पूछा कि बताइए कितने कश्मीरी पंडित को वापस ले आए।

फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि हमें पाकिस्तान मत कहिए। हमें भी इस राष्ट्र का हिस्सा होने पर गर्व है। हम पर शक करना छोड़ दीजिए। हम पर कब तक शक करेंगे। इस शक को छोड़िए, हमें भी गले लगाइए जो इस वतन के साथ खड़े हैं। देश की जिम्मेदारी सिर्फ हिंदुओं की नहीं, मुस्लिम, सिख और ईसाइयों की भी है। पीएम मोदी भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं।
फारूक अब्दुल्ला ने हमला करते हुए कहा कि इंद्र कुमार गुजराल प्रधानमंत्री थे। इस दौरान निर्दोष कश्मीरी पंडितों को मारा गया। हमने कई कश्मीरी पंडितों को लाने का प्रयास किया। लेकिन आप दस साल में कितने कश्मीरी पंडित लाए ये हमें बता दीजिए।
फारूक अब्दुल्ला ने अटल बिहारी वाजपेयी का जिक्र करते हुए कहा कि मेरी बात मत सुनिए, अपने नेता की ही बात सुन लीजिए। वाजपेयी जी ने कहा था कि दोस्त बदले जा सकते हैं, पड़ोसी नहीं बदले जा सकते। अगर हमने पड़ोसी के साथ दोस्ती के साथ रहेंगे तो हम दोनों तरक्की करेंगे। अगर दुश्मनी में रहेंगे तो तरक्की कम करेंगे।
बता दें कि विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर दूसरे दिन सदन में चर्चा हुई। इस दौरान फारूक अब्दुल्ला ने सरकार को घेरा।
यह भी पढ़ें- 'मंदिर हो या मस्जिद, भगवान एक है', ज्ञानवापी पर हाईकोर्ट के फैसले पर बोले NC प्रमुख फारूक अब्दुल्ला












Click it and Unblock the Notifications