'मंदिर हो या मस्जिद, भगवान एक है', ज्ञानवापी पर हाईकोर्ट के फैसले पर बोले NC प्रमुख फारूक अब्दुल्ला
ज्ञानवापी पर इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले के बाद नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि भगवान एक है चाहे वो मंदिर में हो या मस्जिद में।
इलाहाबाद हाईकोर्ट के ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के ASI सर्वे की अनुमति मिलने के बाद जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि भगवान एक है।
नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि चाहे वो मंदिर हो या मस्जिद, भगवान एक है। आप उसको मंदिर में देखिए या मस्जिद में देखिए।

#WATCH | Delhi: After Allahabad HC allows ASI survey of Gyanvapi mosque complex, former Jammu and Kashmir CM and National Conference (NC) President Farooq Abdullah says, "Be it a mandir or a mosque, god is one. You can either see him (god) in a mandir or a mosque..." pic.twitter.com/2SWPjKFZp6
— ANI (@ANI) August 3, 2023
वहीं, इस मामले पर समाजवादी पार्टी के सांसद डॉक्टर एसटी हसन ने कहा कि वो कोर्ट के फैसले का सम्मान करेंगे। आज देश को सांप्रदायिक एकता की जरुरत है। ऐसा कोई भी वो बयान नहीं देंगे जिससे देश की एकता में मतभेद पैदा हो। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि एएसआई अब गड़े मुर्दे उखाड़ेगा।
बता दें कि वाराणसी की जिला अदालत में एएसआई के साइंटिफिक सर्वे को लेकर दिए गए फैसले को चुनौती देने के लिए अंजुमन इंतजामिया मस्जिद कमेटी ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। इस पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा कि न्याय हित में सर्वे कराया जाना जरूरी है। कोर्ट के फैसले के तहत ज्ञानवापी मस्जिद का सर्वे जारी रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications