'छोटा' नहीं है छोटा राजन, दुनिया भर में 5 हजार करोड़ की है संपत्ति
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन की संपत्ति को लेकर खुलासा हुआ है। जानकारी के मुताबिक छोटा राजन के पास 5 हजार करोड़ रुपये की संपत्ति है जो उसने दुनिया के कोने-कोने में फैल रखी है। खबरों के मुताबिक छोटा राजन का सिंगापुर में होटल है और थाईलैंड में उसकी ज्वैलरी की दुकानें हैं।

वहीं यह भी जानकारी मिली है कि राजन के संपत्ति का 50 परसेंट यानी कि 2.5 हजार करोड़ रुपये भारत में लगा हुआ है। राजन ने खासकर मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में निवेश कर रखा है। वहीं दूसरी तरफ मुंबई पुलिस एक ताजा डॉजियर तैयार करने में जुटी है, जो वह गृह मंत्रालय को सौंपेगी। क्राइम ब्रांच ने अब तक राजन के खिलाफ दर्ज 75 मामलों के बारे में जानकारी जुटाई है। इनमें से अधिकतर केस मकोका के तहत दर्ज है। राजन क खिलाफ अधिकतर मामले 1990 के दशक में दर्ज हुए थे। राजन कुल 25 हत्याओं के मामले में वांछित है।












Click it and Unblock the Notifications