Doklam Standoff: डोकलाम में नए विवाद पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने दिया जवाब
नई दिल्ली। डोकलाम में एक बार फिर से शुरू हुई चीनी सेना की गतिविधियों को लेकर विदेश मंत्रालय ने कहा है कि इस इलाके में कोई नया घटनाक्रम नहीं हुआ है। भारतीय विदेश मंत्रालय के अनुसार, डोकलाम विवाद खत्म होने के बाद इस क्षेत्र पर यथास्थिति बनी हुई है। 28 अगस्त को भारत और चीनी ने आपसी समझौते के बाद भूटान के डोकलाम से अपनी-अपनी सेनाओं को हटा दिया था।

विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, 'इस इलाके में यथास्थिति बनी हुई है। इसके विपरीत कुछ भी कहना गलत है'। डोकलाम में फिर से चीनी सेना के रोड कंस्ट्रक्शन को लेकर मीडिया में आई खबरों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए विदेश मंत्रालय ने जवाब दिया है।
Recommended Video

भारत और चीन के बीच डोकलाम में चले लंबे गतिरोध के बाद हाल ही में मीडिया ने यह बताया था कि इस क्षेत्र में पूराने विवाद से करीब 10 किमी की दूरी पर चीन की पीपुल्स लिब्रेशन आर्मी ने फिर से वहां रोड कंस्ट्रक्शन का निर्माण शुरू कर दिया है।
इससे पहले डोकलाम में उपजे नए विवाद पर चीन ने सफाई देते हुए कहा कि उनकी सेना यहां पर पेट्रोलिंग कर रही है और उसकी सेना अपने संप्रभुता की रक्षा के लिए ऐसा कर रही है। चीन के विदेश मंत्रालय ने अपने लिखित बयान में कहा है कि इस इलाके में पीएलए का मौजूद होना कतई गलत नहीं है।
भारत विदेश मंत्रालय ने डोकलाम में यथास्थिति का जिक्र जरूर किया है, लेकिन इस इलाके में नए विवाद को लेकर भारतीय सेना ने कहा कि चीन की इन हरकतों को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications