कुत्ता और तेंदुआ एक साथ एक ही टॉयलेट में नौ घंटे तक रहे बंद, जानें फिर क्या हुआ

कुत्ता और तेंदुआ एक साथ एक ही टॉयलेट में नौ घंटे तक रहे बंद, जानें फिर क्या हुआ

Dog and leopard are in a bathroom for 9 hours: कर्नाटक के एक गांव में जंगल का एक तेदुंआ एक कुत्‍ते का पीछा करते हुए फार्म हाउस के बाथरूम में घुस गया। कुत्‍ते के साथ तेंदुआ लगभग 9 घंटे तक एक छोटे से बाथरूम में तेंदुआ और कुत्ता दोनों बंद रहे। नौ घंटे तक वन वन विभाग की टीम ने रेस्‍कयू करने के बाद पिंजरा लगाकर तेंदुएं को पकड़ लिया।

तेंदुए और कुत्‍ता 9 घंटे तक एक ही वॉशरूम में रहे बंद

तेंदुए और कुत्‍ता 9 घंटे तक एक ही वॉशरूम में रहे बंद

अचंभित कर देने की बात ये है कि 9 घंटे तक एक छोटे से बाथरूम में बंद तेंदुएं ने कुत्ते को छुआ भी नहीं। उसके साथ 9 घंटे तक बंद होने के बाद भी कुत्ता सुरक्षित रहा। उसके बाद वन विभाग की टीम ने तेंदुए को जंगल में छोड़ दिया।

Recommended Video

    Viral Video: Toilet में हुआ Dog का Leopard से सामना, आगे जाने फिर क्या हुआ ? । वनइंडिया हिंदी
    तेंदुआ कुत्ते को मारे बिना वॉशरूम से बाहर कूद गया

    तेंदुआ कुत्ते को मारे बिना वॉशरूम से बाहर कूद गया

    ये अचंभित कर देने वाली घटना बिलिनेले गांव के कैकम्बा में रेप्पा के फार्म हाउस की है। ये किडू रिजर्व फॉरेस्ट के किनारे पर है। ये क्षेत्र कर्नाटक(Karnataka) के दक्षिण कन्नड़ (Dakshina Kannada) जिले के सुब्रह्मण्य क्षेत्र में बड़े वन क्षेत्र का हिस्सा है। यहां पर तेंदुआ कुत्‍ते का पीछा करते हुए टॉयलेट में पहुंच गया। नौ घंटे तक चले रेसक्‍यू में तेंदुआ कुत्ते को मारे बिना वॉशरूम से बाहर कूद गया और वन विभाग ने उसे अपने जाल में फसा कर पिंजरे में बंद कर लिया। ये रेसक्यू देखने के लिए आस-पास के इलाके के लोग पहुंच गए थे।

    महिला ने घर वालों को बचाने के लिए किया ये काम

    महिला ने घर वालों को बचाने के लिए किया ये काम

    इस क्षेत्र के डिप्टी कंजर्वेटर ऑफ फॉरेस्ट्स वी करिकालन ने बताया कि रेगप्‍पा नामक स्‍थानीय निवासी के घर के सदस्‍य ने आवाज सुनी जिसके बाद वो सुबह 4 बजे क्या आवाज आ रही ये सुनने के लिए घर से बाहर निकले। फार्म हाउस में घर के बाहर बने बाथरूम में घर की महिला ने कुत्‍ते के साथ तेंदुए को देखा और तुरंत बाहर से उसने शौचालय में ताला लगा दिया।

    ऐसे बाहर निकला तेंदुआ

    ऐसे बाहर निकला तेंदुआ

    जिसके बाद घर के मालिक ने वन विभाग को सूचित किया और वन विभाग की टीम ने आकर घंटों तक तेंदुए को निकालने के लिए मस्‍क्कत की। शौचालय के बार पिंजरा रखा गया और उसके चारों ओर जाल फैलाया और तेंदुआ अपनी जान बचाने के लिए बाथरूम बाहर कूद कर निकल गया और बाद में ताला खोलकर कुत्‍ते को निकाला गया। जीवित कुत्‍ते को देखकर सभी आश्‍चर्यचकित रह गए वहीं कुत्‍ता डर की वजह से काफी सहमा हुआ नजर आ रहा था।

    https://www.filmibeat.com/photos/divyansha-kaushik-69076.html?src=hi-oi
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+