रोहित शर्मा की टीम क्या क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने लायक है?
विधांशु कुमार
खेल पत्रकार, बीबीसी हिंदी के लिए
2011 वर्ल्ड कप के सबसे यादगार लम्हों में एक था, ट्रॉफी जीतने के बाद भारत के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को कंधों पर बिठा कर मैदान का चक्कर लगाना.
दो दशकों से भारतीय क्रिकेट के महानायक सचिन तेंदुलकर के पास सभी ट्रॉफ़ी थी सिवाय वर्ल्ड कप के.
इसलिए जब उनकी आख़िरी विश्व कप टूर्नामेंट पर उन्हें वर्ल्ड कप का तोहफ़ा मिला तो उनकी आंखे भी नम हो गई थीं.
हाथों में भारतीय तिरंगा और कंधों पर सचिन को लेकर जिस युवा खिलाड़ी ने सबसे ज्यादा मैदान का हिस्सा पूरा किया वो कोई और नहीं विराट कोहली थे.
जब कमेंटेटर नासिर हुसैन ने उनसे इस बारे में पूछा तो विराट ने जवाब दिया कि दशकों से सचिन अपने कंधों पर करोड़ों भारतीय फ़ैंस के उम्मीदों का बोझ लिए चल रहे थे, आज उन्हे कंधों पर बिठाकर उन्हें भारतीय क्रिकेट में उनके योदगान के लिए सलामी दी गई.
एक महान खिलाड़ी को दूसरे महान खिलाड़ी से इससे बेहतर सम्मान शायद ही मिल सकता था.
अब घड़ी की सूई पूरा घूम चुकी है. विराट कोहली ख़ुद करियर के उस मकाम पर खड़े हैं, जहां ये कहा जा सकता है कि इस साल भारत में ही खेले जाने वाला वनडे का वर्ल्ड कप उनका आख़िरी वर्ल्ड कप होगा.
सवाल ये है कि जिस तरह सचिन तेंदुलकर ने अपने छठे और आख़िरी वर्ल्ड कप में ट्रॉफ़ी को जीता था, क्या मौजूदा भारतीय टीम कोहली को ये तोहफ़ा देने में सक्षम है?
वेस्ट इंडीज़: क्रिकेट की दुनिया पर राज करने वाली टीम ज़मीन पर कैसे आ गई
सहवाग को है भरोसा
पूर्व भारतीय ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने भी हाल ही में एक इवेंट में कहा कि वो चाहते हैं कि जिस तरह 2011 की टीम ने सचिन के लिए वर्ल्ड कप खेला था, वैसी ही भावना मौजूदा टीम भी दिखाएगी.
उन्होंने कहा, “हमने 2011 का वह विश्व कप तेंदुलकर के लिए खेला था. अगर हम विश्व कप जीतते तो यह सचिन पाजी के लिए शानदार विदाई होती. विराट कोहली अब उसी मोड़ पर हैं, भारतीय टीम का हर खिलाड़ी उनके लिए विश्व कप जीतना चाहेगा.''
सहगाव बोले, ''कोहली ख़ुद हमेशा सौ फीसदी से अधिक देते हैं. मुझे लगता है कि विराट कोहली की नज़र भी इस वर्ल्ड कप पर है. लगभग 100,000 लोग आपको अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलते हुऐ देखने आएंगे, विराट को पता है कि पिचें कैसा व्यवहार करेंगी. मुझे यक़ीन है वो ख़ूब रन बनाएंगे और भारत को कप जिताने की पूरी कोशिश करेंगे.”
लेकिन आगामी वर्ल्ड कप का प्रबल दावेदार बनने के लिए भारतीय टीम को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा.
वर्ल्ड कप: 'अहमदाबाद से शुरू और वहीं ख़त्म', शशि थरूर समेत कई लोगों ने उठाए सवाल
तलाश बाएं हाथ के बल्लेबाज़ की
विश्व कप में भारतीय टीम की दावेदारी पर पूर्व कोच रवि शास्त्री ने रोहित शर्मा की टीम में एक बड़ी कमज़ोरी की निशानदेही की.
शास्त्री के मुताबिक़ भारतीय टॉप ऑर्डर में किसी बाएं हाथ के बल्लेबाज़ के ना होने से टीम के बैलेंस में दिक्क़त आती है.
उन्होंने 2011 के विश्व विजेता टीम का उदाहरण देते हुए बताया कि उस टीम में गौतम गंभीर, युवराज सिंह और सुरेश रैना जैसे मंझे हुए बाएं हाथ के बल्लेबाज़ थे
इसकी वजह से टीम की बैटिंग लाइन अप में दाएं-बाएं हाथ के बल्लेबाज़ों का अच्छा मिश्रण था.
लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन की वजह से गेंदबाज़ों को लगातार अपनी लाइन और लेंथ बदलने की ज़रूरत पड़ती है. साथ ही हर एक रन के साथ फील्डिंग की तैनातियों को भी बदलना पड़ता है.
अगर ऑस्ट्रेलिया की विजेता टीमों पर भी नज़र डालें तो पाएंगे कि बैटिंग ऑर्डर के पहले छह में दो या तीन लेफ्ट हैंडर्स ज़रूर होते थे.
शास्त्री के मुताबिक़ इस फॉर्मूले को आज़माते हुए टीम इंडिया को ओपनिंग जोड़ी में भी बदलाव करना चाहिए.
रोहित शर्मा और शुभमन गिल के ओपनिंग की बजाय इनमें से किसी एक की जगह बाएं हाथ के बल्लेबाज़ को मिलनी चाहिए.
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में वर्ल्ड कप मैच पर क्या बोले पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और आम लोग?
इन खिलाड़ियों को मिले मौक़ा
लेकिन समस्या यह है कि भारतीय क्रिकेट में बाएं हाथ के बल्लेबाज़ों का अकाल सा पड़ा हुआ है.
अगर चयनकर्ता थोड़ा लीक से हटकर सोचते तो शायद टॉप 3 में या ओपनिंग में ही क्यों नहीं, ऋषभ पंत को आजमाया जा सकता है.
लेकिन कार एक्सिडेंट के बाद वो अभी तक दोबारा नहीं खेल सके हैं और अक्तूबर से पहले उनके ठीक होने की संभावना भी बहुत कम है.
दो लेफ्ट हैंड ऑलराउंडर्स – रविंद्र जडेजा और अक्षर पटेल को टॉप ऑर्डर में बैटिंग का अनुभव नहीं है.
सिलेक्टर्स के सामने आईपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों पर नज़र डालनी पड़ेगी और उनके पास यशस्वी जायसवाल, ईशान किशन और तिलक वर्मा जैसे ऑप्शंस नज़र आएंगे.
ये तीनों बेहद टैलेंटेड खिलाड़ी हैं और टीम में युवा जान फूंकने के लिए इन्हें वर्ल्ड कप के लिए तैयार किया जाना चाहिए.
आने वाले सिरीज़ों में इन खिलाड़ियों को ज़्यादा से ज़्यादा मौक़े देने चाहिए ताकि शास्त्री के टॉप छह में कम से कम 2 बाएं हाथ के बल्लेबाज़ों का सपना पूरा किया जा सके.
आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के कार्यक्रमों की घोषणा, जानिए कब, कहाँ और किसके साथ है मैच
रोहित शर्मा का फॉर्म में आना बेहद ज़रूरी
बैटिंग समस्याओं पर लगाम लगाने के लिए ज़रूरी है कि टीम के कप्तान पुराने लय और फॉर्म में नज़र आएं.
इंग्लैंड में खेले गए पिछले वर्ल्ड कप में उन्होंने तीन शानदार शतक लगाकर भारत का परचम ऊंचा किया था.
50 ओवर की क्रिकेट में टीम को आत्मविश्ववास देने के लिए रोहित को बड़ी पारियां खेलनी पड़ेगी, जिसके लिए वो जाने जाते रहे हैं.
पिछली वर्ल्ड कप के बाद के क्रिकेट में उनकी बैटिंग में वो गहराई देखने को कम ही मिली है और इन दिनों चाहे वनडे हो या टी20, उनका औसत बढ़ने की बजाय गिरा ही है.
रोहित शर्मा ने इसी साल न्यूज़ीलैंड में अपना आख़िरी वनडे शतक जड़ा था. वनडे में 30 शतक लगाकर वो लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं और वनडे में तीन दोहरा शतक लगाने वाले वो अकेले खिलाड़ी हैं.
कोहली की ही तरह रोहित का भी ये आख़िरी वनडे वर्ल्ड कप हो सकता है.
भारतीय क्रिकेट में कोहली और रोहित की जोड़ी शोले फिल्म के जय-वीरू जोड़ी के समान है जो टीम वर्क में नंबर वन हैं और किसी भी शक्तिशाली विपक्ष को हराने में सक्षम हैं.
इसमें कोई शक नहीं कि कोहली को वर्ल्ड कप की जीत का तोहफ़ा देने में रोहित शर्मा का मुख्य किरदार होगा.
चेतेश्वर पुजारा का टेस्ट करियर क्या ख़त्म हो गया है?
स्पिनर्स से दोहरी भूमिका की उम्मीद
भारतीय कंडीशंस में स्पिनर्स की भूमिका अहम होगी. भारतीय टीम अनुभवी रवि अश्विन, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव और युज़वेंद्र चहल किन्हीं तीन को चुनना चाहेगी.
हालांकि मॉडर्न क्रिकेट में स्पिनरों से सिर्फ़ विकेट लेने की उम्मीद नहीं की जाती बल्कि ज़रूरत पड़ने पर उनसे रन बनाने की अपेक्षा भी की जाती है.
इस लिहाज से अश्विन, जडेजा और पटेल तो फिट बैठते हैं लेकिन धोनी के प्यारे 'कुल-चा’ की जोड़ी कमज़ोर पड़ जाती है.
मौजूदा फॉर्म को देखते हुए शायद अश्विन, जडेजा, चहल और पटेल में तीन की जगह टीम में बन सकती है.
25 जून 1983: वो दिन जिसने क्रिकेट की दुनिया को हमेशा के लिए बदल दिया
तेज़ गेंदबाज़ी का सिरदर्द
आने वाले वर्ल्ड कप में भारतीय मैनेमेंट के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द रहेगा फास्ट-बॉलिंग लाइन अप तैयार करना.
जसप्रीत बुमराह का खेलना संदिग्ध है, ऐसे में तेज़ गेंदबाज़ी कमज़ोर दिखने लगती है.
मोहम्मद सिराज ने अपनी गेंदबाज़ी में काफ़ी सुधार किया है लेकिन शमी उम्र के उस पड़ाव पर हैं, जहां दस ओवर की गेंदबाज़ी में उनसे ग़लतियां हो सकती है.
तीसरा सीमर कौन होगा इस पर बड़ी बहस होगी. युवा अर्शदीप सिंह क्या वनडे के लिए तैयार हो चुके हैं या आईपीएल में अब बल्लेबाज़ों ने उनकी बॉलिंग का राज़ जान लिया है?
उमेश यादव और जयदेव उनादकट करियर की ढलान पर हैं, वहीं नवदीप सैनी ने जो प्रॉमिस दिखाया था उसपर वो खरा नहीं उतरे हैं.
भारतीय कंडीशंस मे दोपहर बाद रिवर्स स्विंग की भी अच्छी गुंजाइश रहती है.
क्या भारतीय सीमर्स इसका फ़ायदा उठा पाएंगे?
रोहित शर्मा की कप्तानी पर उठते सवाल, कौन हो सकता है विकल्प?
वर्क इन प्रोग्रेस?
कुल मिलाकर कोहली को ट्रॉफी दिलाने वाली टीम को अभी वर्क इन प्रोग्रेस ही कहा सकता है. इस टीम के कई सीनियर खिलाड़ियों का ये आख़िरी वर्ल्ड कप होगा और उन सबमें जीत के साथ बाहर जाने की टीस ज़रूर होगी.
साल 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद भारत के पास आईसीसी ट्रॉफी का जो सूखा पड़ा है उसे दूर करने का अच्छा मौका है.
लेकिन भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान जैसी टीमों से कड़ी चुनौती मिलेगी.
भारतीय टीम के लिए जीत तभी संभव हो पाएगा जब एक या दो खिलाड़ियों के बजाय पूरी टीम एक होकर खेले.
ये भी पढ़ें : -
पाकिस्तानी एशिया कप में हाइब्रिड मॉडल को हार और जीत दोनों क्यों बता रहे हैं?
कोहली, रोहित और पुजारा: क्या विकल्प खोजने का समय आ गया है?
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप: बड़े मुकाबलों में क्यों पिट जाती है टीम इंडिया?
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)
-
Navjot Singh Sidhu की बेटी Rabiaa Sidhu कौन हैं? क्या करती हैं? पिता से कितनी ज्यादा अमीर हैं? -
'एक रात के लिए मेरा रेट तय किया', 24 साल की एक्ट्रेस का इंडस्ट्री ने किया बुरा हाल, अब काले सच से उठा पर्दा -
Video: कहां हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा? वीडियो ने खोल दिया राज, हिमंता-पासपोर्ट केस में पीछे पड़ी है पुलिस -
RR vs MI: बारिश के कारण राजस्थान-मुंबई मैच नहीं हुआ शुरू, कब होगा मुकाबले का टॉस -
Khan Sir के साथ वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit का वीडियो वायरल, 50 लाख के ऑफर के बाद दोनों के बीच क्या हुई बात? -
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी -
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
Assam Election 2026: कितनी सीट जीत रही BJP? CM के लिए पहली पसंद कौन? चुनाव से पहले आया बड़ा OPINION POLL -
Navjot Kaur Love Story : 'स्कूटर से घर तक नवजोत का पीछा करते थे Sidhu', मस्त है प्रेम कहानी -
US-Iran War: डेडलाइन से पहले दहला ईरान, अमेरिकी अटैक में खार्ग आइलैंड, रेलवे पुल सहित कई इंफ्रास्ट्रक्चर तबाह -
Iran Vs America: जंग खत्म करने के लिए ईरान ने पेश किए 10 नई शर्तें, अगर नहीं बनी बात, मचेगी और तबाही?












Click it and Unblock the Notifications