क्या वोटर्स को पैसे देती है बीजेपी- केजरीवाल

नई दिल्ली- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने बीजेपी की ओर से उठाए जा रहे सवालों से उसी को घेरने की कोशिश की है। उन्होंने भाजपा से पूछा है कि अगर आम आदमी पार्टी (AAP) वोटरों से कहती है कि 'दूसरी पार्टियों से पैसे लो', लेकिन वोट 'आप' (AAP) को ही दो तो इसमें बीजेपी को क्या परेशानी है।

Does BJP give money to voters: Arvind Kejriwal after BJP complaint

दरअसल, केजरीवाल ने बीजेपी नेता विजेंदर गुप्ता (vijender gupta) के उन आरोपों का जवाब देने की कोशिश की है, जिसमें उन्होंने केजरीवाल की पार्टी पर झुग्गी-झोपड़ियों में ऐसे पंफ्लेट (pamphlets) बांटने का आरोप लगाया है, जिसमें बीजेपी और कांग्रेस से पैसे लेकर 'आप' (AAP) को वोट देने की बात कही गई है।

गुप्ता ने इस संबंध में पिछले महीने ही एक शिकायत दर्ज कराई थी, जिसपर बुधवार को दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कंवेनर केजरीवाल को नोटिस भेजा है।

दरअसल, विजेंद्र गुप्ता के आरोपों के जवाब में अरविंद केजरीवाल ने एक ट्वीट के माध्यम से बीजेपी पर अपना गुस्सा निकाला है। उन्होंने लिखा है कि, "हम कह रहे हैं कि पैसे बाकी पार्टियों से ले लो और वोट हमें दो, तो आपको तकलीफ किस बात की है? आपकी पार्टी भी पैसे देती है क्या? अगर नहीं देती तो फिर आप इतना परेशान क्यों हैं?"

दरअसल, केजरीवाल ने विजेंदर गुप्ता (vijender gupta) के उस ट्वीट को टैग कर यह जवाब दिया है, जिसमें उन्होंने केजरीवाल पर नोटिस का लगातार उल्लंघन करने का आरोप लगात हुए वोटरों को रिश्वत देने वाले मामले में दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) से मिलने की बात कही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+