'दूसरी बूस्टर डोज लेने की इजाजत दें', स्वास्थ्य मंत्री के साथ कोरोना पर हुई चर्चा के बाद बोले डॉक्टर्स

कोरोना की स्थिति पर हुई ये बैठक वैश्विक स्तर पर खास तौर पर चीन, जापान, दक्षिण कोरिया और थाईलैंड में बढ़ते मामलों के बीच कोविड-19 की निगरानी बढ़ाने के सरकार की कोशिशों के लिए हुई थी।

coronavirus

coronavirus booster dose: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने सोमवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के प्रतिनिधियों और देश के टॉप डॉक्टरों और सार्वजनिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों के साथ कोविड-19 पर चर्चा की। इस दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया से डॉक्टरों से कहा कि वे लोगों को अपनी दूसरी कोरोनो वायरस बूस्टर डोज लेने की अनुमति दें। ये बैठक चीन समेत दुनियाभर के कई देशों में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए बुलाई गई थी। बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए की गई। भारत में कोरोना में कहीं उछाल ना आ जाए, ऐसे में इसको लेकर क्या-क्या तैयारियां करनी हैं, इस मीटिंग में उसी को लेकर चर्चा की गई।

'स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स को मिले दूसरी बूस्टर डोज'

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के पूर्व अध्यक्ष डॉ जेए जयलाल, जो सोमवार को स्वास्थ्य मंत्री के साथ बैठक का हिस्सा थे, उन्होंने कहा, सरकार से लोगों के लिए चौथी वैक्सीन डोज यानी दूसरी बूस्टर डोज देने पर विचार करने का आग्रह किया गया है। खासकर स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए कोरोना की दूसरी बूस्टर डोज की जरूरत है।

डॉ जेए जयलाल ने कहा, ''हेल्थकेयर और फ्रंटलाइन वर्कर्स के ने वैक्सीन की आखिरी डोज लगभग एक साल पहले शुरू हुई थी। इतना लंबा गैप इम्युनिटी खत्म कर देता है। हमने स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया से खासकर डॉक्टरों, नर्सों, अस्पताल के अन्य कर्मचारियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स के कर्मचारियों के लिए कोरोना की दूसरी बूस्टर डोज देने पर विचार करने के लिए कहा है।''

ज्यादा से ज्यादा लोग बूस्टर डोज लें: डॉ. सहजानंद प्रसाद

आईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सहजानंद प्रसाद सिंह ने कहा, ''भारत में बूस्टर डोज का कवरेज केवल लगभग 30% है। हमने मंत्री से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया है कि अधिकतम लोग बूस्टर डोज लें। घबराने की कोई बात नहीं है, लेकिन हमें निगरानी बढ़ाने की जरूरत है।''

बैठक के खत्म होने के बाद स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने ट्वीट किया, "आज, देश भर के लगभग 100 सार्वजनिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों और चिकित्सकों के साथ कोविड-19 प्रबंधन के बारे में बातचीत की।"

भारत में अगर बढ़ा कोरोना तो कैसे किया जाएगा कंट्रोल?

रिपोर्ट के मुताबिक डॉक्टरों ने कहा, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने एक्सपोर्ट से आशंकाओं को दूर करने के लिए सटीक जानकारी प्रदान करके कोविड के खिलाफ लड़ाई में शामिल होने और "एक इन्फोडेमिक को रोकने" की भी बात की है।

चीन, जापान, दक्षिण कोरिया और थाईलैंड में बढ़ते कोरोना मामलों के बीच देश में कोविड-19 की क्या स्थिति है, इस बैठक में इसपर भी चर्चा की गई। हालांकि भारत में फिलहाल कोरोना को लेकर स्थिति काफी अलग है। 7-दिन की अवधि में दर्ज किए गए नए मामलों की औसत संख्या धीरे-धीरे 1 दिसंबर को 300 से थोड़ा कम होकर 25 दिसंबर को 163 हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+