'पांच साल तक मैं वो दर्द झेलती रही, फिर पता चला कि मेरे पेट में लोहे का कोई औजार है'

एक डॉक्टर की लापरवाही की वजह से एक महिला को पूरे पांच साल तक पेट में असहनीय दर्द झेलना पड़ा।

Forceps In Woman Stomach: धरती पर अगर किसी को भगवान का दर्जा हासिल है, तो वो हैं डॉक्टर। एक डॉक्टर बिना किसी भेदभाव के अपने मरीज का इलाज करता है और हर हाल में चाहता है कि उसका मरीज ठीक हो जाए। लेकिन, कई बार ऐसा भी होता है, जब कुछ लोग डॉक्टर के इस पेशे को बदनाम कर देते हैं। केरल में कुछ ऐसा ही हुआ, जहां एक डॉक्टर की लापरवाही की वजह से एक महिला को पूरे पांच साल तक पेट में असहनीय दर्द झेलना पड़ा। दवाइयां खाने के बाद भी जब महिला को आराम नहीं मिला, तो उसने अपनी जांच कराई और तब पता चला कि पांच साल पहले कराए गए एक ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने चिमटीनुमा औजारों की एक जोड़ी उसके पेट में ही छोड़ दी थी।

'एंटीबायोटिक्स की भारी डोज भी दी लेकिन हालत बिगड़ने लगी'

'एंटीबायोटिक्स की भारी डोज भी दी लेकिन हालत बिगड़ने लगी'

30 साल की हर्षिना पिछले करीब 5 साल से असहनीय दर्द की मार झेल रही थी। डॉक्टरों ने हर्षिना को ठीक करने के लिए दवाइयां दी, यहां तक कि एंटीबायोटिक्स की भारी डोज भी दी गई। लेकिन, पिछले 6 महीने में हर्षिना की हालत और ज्यादा बिगड़ने लगी। इसके बाद हर्षिना जांच के लिए एक प्राइवेट मेडिकल कॉलेज गईं, जहां पता चला कि उनके पेट में लोहे का कोई औजार है।

चिमटीनुमा औजार पेट में ही भूले डॉक्टर

चिमटीनुमा औजार पेट में ही भूले डॉक्टर

डॉक्टरों ने जब गहनता से जांच की तो सभी के होश उड़ गए। दरअसल पांच साल पहले 2017 में हर्षिना ने कोझीकोड मेडिकल कॉलेज में एक ऑपरेशन कराया था और डॉक्टर चिमटीनुमा औजार की एक जोड़ी उनके पेट में ही भूल गए। जांच के बाद हर्षिना फिर कोझीकोड मेडिकल कॉलेज पहुंची, जहां आनन-फानन में उनका ऑपरेशन किया गया और डॉक्टरों ने वो दोनों औजार बाहर निकाले, जो पिछले पांच साल से उनके पेट में थे।

'शुरुआत में लगा कि शायद ये ऑपरेशन का दर्द है'

'शुरुआत में लगा कि शायद ये ऑपरेशन का दर्द है'

हर्षिना के पेट से जो औजार निकले, उनका इस्तेमाल ऑपरेशन के दौरान उन नसों को पकड़ने के लिए किया जाता है, जिनसे खून बहता है। हर्षिना ने बताया, 'किसी समस्या की वजह से 2017 में मैंने कोझीकोड मेडिकल कॉलेज में अपना ऑपरेशन कराया था। इससे पहले दो ऑपरेशन मैं निजी अस्पतालों में करा चुकी थी। लेकिन, तीसरे ऑपरेशन के बाद मुझे पेट में भयानक दर्द रहने लगा। शुरुआत में मुझे लगा कि शायद ये ऑपरेशन का दर्द है।'

डॉक्टरों के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

डॉक्टरों के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

हर्षिना ने आगे बताया, 'मैं कई डॉक्टरों से मिली। जांच के बाद पता चला कि वो औजार मेरे ब्लैडर में छेद कर रहे थे और उसकी वजह से मुझे इंफेक्शन हो रहा था। दर्द इतना होता था कि मैं सहन नहीं कर पाती थी।' हर्षिना ने अब उन डॉक्टरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, जिन्होंने उनके पेट वो औजार छोड़े।

स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने जांच के आदेश दिए

स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने जांच के आदेश दिए

हर्षिना की शिकायत पर एक्शन लेते हुए केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने जांच के आदेश दिए हैं और स्वास्थ्य सचिव से इस मामले में जल्द से जल्द रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा है। वीना जॉर्ज ने अपना स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा कि जांच के बाद इस मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं कोझीकोड मेडिकल कॉलेज की तरफ से भी इस मामले में जांच कराई जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+