Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

VIDEO: डॉक्टरों ने घोषित कर दिया मृत, अंग निकालने से पहले हुआ चमत्कार, शख्स ने हिलाया पैर, परिजन हो गए हैरान

एक पादरी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। कुछ देर बाद उन्हें अंगदान के लिए ले जाया गया। परिजनों ने सारी उम्मीद खो दी। लेकिन कुछ देर बाद ऐसा चमत्कार हुआ कि पादरी ने अपना पैर हिलाया।

नई दिल्ली, 05 सितंबर: जब कोई व्यक्ति अस्पताल में एडमिट रहता है। तबीयत में सुधार होने के बजाय उसमें जीवन के लक्षण खत्म हो जाते हैं तो परिजनों को बस यही ख्वाहिश होती है कि किसी तरह उसमें जीवन के लक्षण आ जाए। एक ऐसा ही मामला सामने आया है। जहां एक पादरी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। कुछ देर बाद उन्हें अंगदान के लिए ले जाया गया। परिजनों ने सारी उम्मीद खो दी। लेकिन कुछ देर बाद ऐसा चमत्कार हुआ कि पादरी ने अपना पैर हिलाया।

खुशी से झूम उठे परिजन

खुशी से झूम उठे परिजन

ये नजारा देख लोग खुशी से झुम उठे। उनके परिजन बस यही कह रहे हैं कि पैर हिलाने में जरा सी भी देर होती तो अंग निकाल लिया जाता। फिर तो कभी नहीं जीवित होते। पादरी की पहचान रेयान मार्लों के रूप में हुई है। यूएस का यह मामला है। वहां के न्यूज WXII पर भी यह दिखाया गया था।

इस बीमारी से थे पीड़ित

इस बीमारी से थे पीड़ित

बता दें कि उन्हें लिस्टेरिया नामक एक दुर्लभ बैक्टीरिया इंफेक्शन हो गया था। कई दिनों से वे अस्पताल में भर्ती थे। उनकी पत्नी मेगन के अनुसार, इलाज के दो सप्ताह बाद रयान को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था।

पत्नी ने बताई पूरी सच्चाई

पत्नी ने बताई पूरी सच्चाई

डॉक्टरों ने उनकी पत्नी को बताया कि बैक्टीरिया के संक्रमण से मस्तिष्क में सूजन आ गई, जिससे 'न्यूरोलॉजिकल मौत' हो गई। मेगन ने फेसबुक पर लाइव जाकर अपने पति की हालत की खबर भी सोशल मीडिया पर शेयर की।

लोगों ने रयान को पैर हिलाते देखा

लोगों ने रयान को पैर हिलाते देखा

उन्होंने बताया कि रयान एक ऑर्गन डोनर के रूप में रजिस्टर्ड था। अंग निकालने से पहले डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर पर रखा था। लेकिन 30 अगस्त को जब परिजन उन्हें अंतिम विदाई देने आए तो जो नजारा देखे उसके बाद सब हैरान हैं। लोगों ने रयान को पैर हिलाते हुए देखा।

डॉक्टर की लापरवाही सामने

डॉक्टर की लापरवाही सामने

इसके बाद उनकी पत्नी ने डॉक्टरों से फिर से जांच करने को कहा। सीटी स्कैन जब किया गया तो उसमें ब्रेन के जिंदा होने के संकेत मिले। डॉक्टरों ने गलती से रयान को मृत घोषित कर दिया था। इसके बाद वह फेसबुक लाइव आकर फिर से लोगों को बताया कि वह जिंदा है, वह ब्रेन डेड नहीं है। भगवान ने उसे बचा लिया।

यह भी पढ़ें- प्रेमिका को दिया कार तो कर लिया Breakup, नये BF के साथ गाड़ी में घूमते देख गुस्साए Ex प्रेमी ने कर दी ये मांग

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+