दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में काम करने वाला डॉक्टर कोविड-19 से संक्रमित, गाजियाबाद में है घर

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक डॉक्टर का कोरोना वायरस (कोविड-19) का टेस्ट पॉजिटिव आया है। इस बात की जानकारी स्वास्थ्य अधिकारियों ने दी है। संक्रमित डॉक्टर इंदिरापुरम के ग्यान खंड 2 में रहता है। जानकारी के मुताबित डॉक्टर दिल्ली के साकेत इलाके में स्थित मैक्स अस्पताल में काम करता है। कैंसर स्पैशलिस्ट इस डॉक्टर के संक्रमित पाए जाने के बाद अकेले गाजियाबाद में ही कोरोना वायरस के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 32 हो गई है।

Recommended Video

    Coronavirus: Delhi Max अस्पताल में काम करने वाला एक डॉक्टर Covid-19 से संक्रमित | वनइंडिया हिंदी
    max hospital, delhi, doctor, covid-19, coronavirus, covid-19 positive, ghaziabad, मैक्स हॉस्पिटल, डॉक्टर, कोविड-19, कोरोना वायरस, कोविड-19 पॉजिटिव, गाजियाबाद

    फिलहाल डॉक्टर का इलाज मैक्स अस्पताल में ही चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग की एक टीम ने ग्यान खंड 2 के पूरे इलाके को सैनटाइज किया है। इसके साथ ही डॉक्टर की पत्नी सहित पूरे परिवार को क्वारंटाइन किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम अब उन लोगों का पता लगाने की कोशिश कर रही है जो डॉक्टर और उनके परिवार के संपर्क में आए थे। ताकि इन लोगों को भी घरों पर क्वारंटाइन किया जा सके।

    इससे पहले दिल्ली के कैंसर हॉस्पिटल में भी डॉक्टर, नर्स सहित कई लोग कोविड-19 से संक्रमित पाए गए। दिल्ली राज्य कैंसर संस्थान सबसे बड़े कोरोना वायरस हॉटस्पॉट के रूप में सामने आया है। इस अस्पताल में तीन डॉक्टर, चार मरीज, एक तीमारदार, एक सुरक्षागार्ड, 18 नर्स और इनमें से एक नर्स का बेटा संक्रमित हो गए। जिससे यहां कुल मामलों की संख्या 29 हो गई है।

    बता दें पूरी दुनिया इस वक्त कोरोना वायरस महामारी से जूझ रही है। दुनियाभर में इसके मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। अभी तक दुनियाभर में वायरस के कारण 1 लाख 34 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। वहीं संक्रमित लोगों की संख्या 20 लाख के आंकड़े को पार कर चुकी है। भारत की बात करें तो यहां संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर 12,380 हो गई है। देशभर में वायरस से 414 लोगों की मौत हो गई है, जबकि ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 1489 है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+