इंजेक्शन लगाते वक्त डॉक्टर बना लेता था अश्लील वीडियो, ब्लैकमेल कर कराता था जिस्मफरोशी

नोएडा। दिल्ली से सटे नोएडा में हाल ही में पुलिस ने एक डॉक्टर समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया था। इन सभी को देह व्यापार और अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के चुंगल से चार नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया है। आरोपी डॉक्टर इंजेक्शन लगाते समय लड़कियों के चुपके से वीडियो बना लेता था। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उन्हें ब्लैकमेल करता और वेश्यावृति के लिए मजबूर करता था।

लड़कियों को ब्लैकमेल कर कराया जाता देह व्यापार

लड़कियों को ब्लैकमेल कर कराया जाता देह व्यापार

पुलिस ने एक सितंबर को देह व्यापार, किशोरी का अपहरण करने और उसे एक लाख रुपये में बेचने के आरोप में सेक्टर-15 से कथित डॉक्टर संतोष, सौरभ, हाकिम उर्फ मामा और एक महिला प्रति को गिरफ्तार किया था। इस मामले में गेस्ट हाउस के एक संचालक सुमित को भी गिरफ्तार किया गया है। वह अपने गेस्ट हाउस में ही अपहरण या बहला-फुसला कर लाई गई लड़कियों को छिपाता था। आरोपियों को पुलिस की छापामारी की खबर मिलने बाद अन्य दलाल फरार हो गए व लड़कियों को इधर-इधर कर दिया गया। आरोपियों के खिलाफ वेश्यावृत्ति करने और पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

100 से अधिक लड़कियों व महिलाओं को अपना शिकार बना चुके हैं

100 से अधिक लड़कियों व महिलाओं को अपना शिकार बना चुके हैं

नोएडा पुलिस ने अनुसार आरोपी अब तक करीब 100 से अधिक लड़कियों व महिलाओं को अपना शिकार बना चुके हैं। डॉक्टर संतोष लड़कियों को प्रीति तक पहुंचाता था और वह उन्हें सुमित के गेस्ट हाउस में पीछे बने कमरों में छिपा देती थी। इसके बाद यहां से लड़कियों का सौदा किया जाता। इतना ही नहीं डॉक्टर इन लड़कियों से दूसरे शहरों में भी जिस्मफरोशी कराता था। पुलिस को पूछताछ में पता चला कि, अपहरण की गई लड़कियों को विमान के जरिए दूसरे शहरों में भी ले जाया जाता था।

सेक्स रैकेट को व्हाट्सऐप ग्रुप के जरिए संचालित करते थे

सेक्स रैकेट को व्हाट्सऐप ग्रुप के जरिए संचालित करते थे

पुलिस को छापेमारी में आरोपियों के पास से पांच मोबाइल बरामद हुए हैं। इसमें सैकड़ों लड़कियों के फोटो हैं और वीडियो मिले हैं। ये लोग इस सेक्स रैकेट को व्हाट्सऐप ग्रुप के जरिए संचालित करते थे। मोबाइलों में मिले व्हाट्सऐप ग्रुप में देश के कोने-कोने से एक हजार से अधिक दलाल जुडे़ थे। ग्रुप पर लड़कियों की फोटो डालकर उनकी बोली लगाई जाती थी। जिसके बाद लड़कियों को तय स्थानों पर पहुंचा दिया जाता था।

दो साल में अमीर बन गया डॉक्टर

दो साल में अमीर बन गया डॉक्टर

बताया जा रहा है कि डॉक्टर संतोष दो साल पहले एक छोटे से कमरे में क्लिनिक चलाता था। अचानक से वह इतना अमीर हो गया कि उसने एक पांच मंजिला घर बनवा लिया और कई प्रॉपर्टीज खरीद लीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+