क्या भारत के राज्यों में राज्यपाल होने चाहिये?

governor
एनडीए सरकार राज्यपाल की ओर अपने सख्त रूख की वजह से चर्चा का केन्द्र बनी हुई है। उत्तरप्रदेश के राज्यपाल बीएल जोशी और छत्तीसगढ़ के राज्यपाल शेखर दत्त के इस्तीफा देने के बाद अब कई और राज्यपाल के नामों पर तलवार लटकती दिख रही है। इनमें से कर्नाटक के गवर्नर एच आर भारद्वाज, गुजरात की कमला बेनीवाल, पंजाब के शिवराज पाटिल, असम के जे बी पटनायक, पश्चिम बंगाल के राज्यपाल एम के नारायणन, राजस्थान के मार्गेरेट अल्वा और नागालैंड के राज्यपाल अश्विनी कुमार के नाम प्रमुख माने जा रहे हैं।

वहीं एनडीए के इस कदम की कांग्रेस जमकर भर्त्सना कर रही है। एनडीए के हाथ में बाग डोर आते ही राज्यपाल के इस्तीफे देने के विषय पर कांग्रेस ने टिप्पणी करते हुए इसे एकपक्षीय और तानाशाही रवैया करार दिया। लेकिन यहां कांग्रेस यह भूल गई कि 2004 में यूपीए-1 के शासनकाल के दौरान एनडीए शासन के वक्त नियुक्त हुए राज्यपालों को उन्होंने एक झटके से हटा दिया गया था। और इसका कारण सिर्फ आरएसएस पृष्ठभूमि से होना था।

अगर एक दशक पीछे की ओर नजर घुमाएं तो कांग्रेस नियुक्त अधिकतम राज्यपालों में खोट नजर आना कोई बड़ी बात नहीं। दिल्ली की मुख्यमंत्री रह चुकीं शीला दीक्षित का नाम जहां कॉमनवेल्थ घोटाले में उछला था। वहीं, कानून मंत्री रह चुके एच आर भारद्वाज ने भी बोफोर्स घोटाले के केस को बंद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। जे बी पटनायक भी असम के मुख्यमंत्री बने रहने के दौरान भ्रष्टाचार के दाग से बच नहीं पाए थे।

लिहाजा, प्रश्न यह उठता है कि इस संवैधानिक पद की गरिमा को चोट पहुंचाने वाले इन राज्यपालों की इस देश को अब कितनी दरकार है? जो पद की प्रतिष्ठा के साथ खेलकर सिर्फ अपने मुखिया के आंख और कान बन पद पर स्थापित हैं। साथ ही "न्यूनतम सरकार, अधिकतम शासन" के इस राजनैतिक युग में आज यह एक बड़ा विषय बनकर उभर रहा है कि क्या हमारे राज्यपाल राज्य के मुद्दे में अपना उचित और सकारात्मक योगदान दे रहे हैं?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+