प्रदूषण से बचाव के लिए क्या करें- क्या न करें ? दिल्ली सरकार की एडवाइजरी
नई दिल्ली- दिल्ली सरकार ने जनता के लिए प्रदूषण से बचाव को लेकर एक एडवाइजरी जारी की है। इसमें 6-6 प्वाइंट में लोगों को सलाह दी गई है कि इससे बचने के लिए उन्हें क्या करना चाहिए या क्या करने से बचना चाहिए। एडवाइजरी में कहा गया है कि दिल्ली में प्रदूषण गंभीर स्तर पर पहुंच गया है, जिसकी चपेट में आने वाले लोग बीमार पड़ सकते हैं। इस एडवाइजरी में राजधानी के आम लोगों के अलावा ट्रैफिक पुलिस और सड़क से जुड़ी गतिविधियों में शामिल रहने वाले लोगों को भी विशेष सलाह देने की कोशिश की गई है। गौरतलब है कि दिल्ली-एनसीआर में स्कूलों में पहले ही 5 नवंबर तक छुट्टियां घोषित की जा चुकी हैं।

प्रदूषण पर दिल्ली सरकार की एडवाइजरी
दिल्ली सरकार की एडवाइजरी में लोगों को सचेत किया गया है कि वायु प्रदूषण के चलते सांस संबंधी बीमारी हो सकती है और ज्यादा देर तक इसकी चपेट में आने पर गंभीर रोगों का भी खतरा पैदा हो सकता है। इसलिए लोगों को सलाह दी गई है कि वह खुली जगहों पर शारीरिक गतिविधियों से बचें। विशेष तौर पर सुबह और शाम के वक्त तो ऐसा बिल्कुल न करें। जिन लोगों को प्रदूषण से ज्यादा दिक्कत है वे तो कतई बाहर न जाएं और घर में ही रहें, ताकि ज्यादा परेशानियों का सामना न करना पड़े। एडवाइजरी में ट्रैफिक पुलिस के लोगों, रिक्शे वालों, ऑटो ड्राइवरों, रोडसाइड वेंडर्स से भी कहा गया है कि वे अतिरिक्त सावधानियां बरतें।

प्रदूषण से बचाव के लिए क्या करें ?
- घरों के अंदर ही रहें या बाहर के काम को बाद के लिए छोड़ें
- सांस लेने में दिक्कत होने, चक्कर आने, कफ, छाती में असहजता या दर्द होने, आंख में समस्या होने पर डॉक्टर से संपर्क करें
- फेफड़े या हृदय रोगियों को अपनी दवा उपलब्ध रखनी चाहिए
- अगर मास्क इस्तेमाल करते हैं तो एन95 सर्टिफाइड मास्क का इस्तेमाल करें और उसमें दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करें। साधारण मास्क बेअसर हैं
- खाना बनाने या गर्म करने के लिए धुआं रहित गैस या बिजली का ही उपयोग करें
- पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें
प्रदूषण से बचाव के लिए क्या न करें ?
- पत्ते, लकड़ी, कृषि उत्पाद और कचरा न जलाएं
- ज्यादा ट्रैफिक वाले और प्रदूषित जगहों, कंस्ट्रक्शन वाले इलाकों में न जाएं
- मॉर्निंग और लेट इवनिंग वॉक, रन, जॉगिंग और एक्सरसाइज के लिए न जाएं
- सुबह और देर शाम में दरवाजे और खिड़कियां न खोलें
- सिगरेट, बीड़ी और दूसरे तंबाकू उत्पादों के इस्तेमाल से बचें
- कार, स्कूटर और दूसरे मोटर वाहन चलाने से परहेज करें
-
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर












Click it and Unblock the Notifications