जब दीपिका पादुकोण से पूछा गया-क्या आप गर्भवती हैं, जानिए अभिनेत्री ने क्या दिया जवाब?
मुंबई। बॉलीवुड की 'मस्तानी' गर्ल दीपिका पादुकोण ने रविवार को ही अपने जीवन के 34 बरस पूरे किए हैं, साथ ही हाल ही में उनकी शादी को भी एक साल पूरा हुआ है, ऐसे में एक सवाल जो कि हर उस महिला से पूछा जाता है, जिसकी शादी को साल भर हो जाता है, वो दीपिका से भी पूछा जा रहा है, जी हां आपने सही समझा, यहां बात हो रही है दीपिका के मां बनने को लेकर, दरअसल अपनी आने वाली फिल्म 'छपाक' के प्रमोशन के लिए एक इवेंट में लखनऊ पहुंचीं दीपिका से जब उनकी प्रेग्नेंसी के लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने बड़ी ही बेबाकी से इसका जवाब दिया, जिसे सुनकर हर कोई हक्का-बक्का रह गया।

दीपिका ने कहा-क्या मैं प्रेग्नेंट दिखती हूं?
दरअसल एक पत्रकार ने दीपिका से पूछा कि ऐसी अफवाह हैं कि वो प्रेग्नेंट हैं, जिसे सुनते ही अभिनेत्री ने कहा कि क्या मैं प्रेग्नेंट दिखती हूं?, मैं आपसे पूछूंगी कि मैं कब इसके लिए प्लान करूं,अगर आप मुझे अनुमति देते हैं तो मैं योजना बनाऊंगी, उन्होंने दो टूक कहा कि अगर मैं प्रेग्नेंट हो जाती हूं, तो नौ महीने हैं. आपको खुद ही पता चल जाएगा।

फिल्म 'छपाक' के प्रमोशन में बिजी हैं दीपिका
मालूम हो कि दीपिका इन दिनों फिल्म 'छपाक' के प्रमोशन में बिजी हैं, ये फिल्म एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की जिंदगी पर बेस्ड है, फिल्म में लीड रोल दीपिका पादुकोण कर रही हैं, मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी फिल्म में विक्रांत मैसी भी अहम किरदार में हैं, फिल्म में दीपिका के किरदार का नाम मालती है, सिनेमाघरों में छपाक 10 जनवरी 2020 को रिलीज होगी। इस फिल्म की निर्माता भी दीपिका ही हैं और इस फिल्म के जरिए ही वो प्रोडक्शन की दुनिया में भी कदम रख रही हैं।

'एक ऐसा कैरेक्टर, जो हमेशा हमेशा मेरे साथ रहेगा'।
फिल्म का पहला लुक दीपिका ने खुद अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया था। अपनी फोटो को शेयर करते हुए दीपिका ने लिखा था कि 'एक ऐसा कैरेक्टर, जो हमेशा हमेशा मेरे साथ रहेगा'। दीपिका ने कहा कि फिल्म के इस किरदार ने मेरे अंदर बहुत कुछ बदल दिया है, मैं सोचती हूं कि इस फिल्म के बाद एसिड अटैक सर्वाइवर के प्रति लोगों का रवैया बदलेगा।
-
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Poonam Pandey को पापा से पड़ा जोरदार थप्पड़, कपड़े उतारने की बात पर मचा था बवाल, बोलीं- मैं फ्रस्टेटेड थी -
Asha Bhosle ने भारतीय संस्कृति के खिलाफ गाया था गाना? AIR-दूरदर्शन ने किया था बैन, कौन सा था वो सॉन्ग? -
Asha Bhosle Last Dance: आशा भोसले का आखिरी डांस वीडियो वायरल, 91 की उम्र में स्टेज पर ऐसे लगाए थे ठुमके -
Asha Bhosle Movie: अभिनय की भी 'माई' थीं आशा भोसले, 79 की उम्र में इस मराठी फिल्म में मनवाया एक्टिंग का लोहा -
Asha Bhosle Favorite Food: जब संगीत के साज छोड़ कढ़ाई थामती थीं आशा ताई, उनकी फेवरेट डिश जिसमें बसती थी जान -
48 साल पहले Asha Bhosle ने गाया था 'वो' गाना, जिसके वीडियो ने मचाया था तहलका, लोग हुए थे शॉक्ड -
'चहल ने मेरे साथ घटिया हरकत की', Yuzvendra Chahal पर एक्ट्रेस ने लगाया गंभीर आरोप! मचा बवाल -
Magnum Opus: अलविदा सुरों की जादूगरनी! जब आशा की आवाज़ ने खामोशी को भी संगीत बना दिया -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत












Click it and Unblock the Notifications