बुरा दौर अब बीत चुका, लेकिन वैक्सीन आने तक जरूरी है दो गज की दूरी: प्रकाश जावड़ेकर
social distancing norms, 'do gaz ki doori' will be the new normal till the time a vaccine is not developed for COVID19
नई दिल्ली।कोरोना वायरस से लगातार पूरी दुनिया में मामले बढ़ते ही जा रहे हैं वहीं भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। सरकार द्वारा कोविड 19 से फैलाव के लिए किए गए प्रबंधन के तहत कोरोना महामारी से बचने के लिए देश के नागरिकों को अभी दो हफ्ते और घरों में लॉकडाउन रहना होगा सिर्फ जरूरी सामानों और सेवाओं के लिए ही घर से बाहर निकलने की अनुमति है। लेकिन सरकार ने कुछ जिलों में रियायतें भी दी हैं। गृह मंत्रालय ने रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन में बंटे जिलों के हिसाब से कुछ रियायतें दीं हैं। नए दिशा निर्देशों के तहत, ऑनलाइन शॉपिंग में भी कुछ रियायत दी गई है। केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकमर ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए एक मूल मंत्र बताया है।

जावेड़कर ने ट्ववीटर पर लिखा है कि अन्य देशों की तुलना में हमारा देश बहुत बेहतर स्थिति में हैं जब तक वैज्ञानिक कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन नहीं बन जाती तब तक हमें इसे बचने के लिए दो गज की दूरी बना कर रखनी होगी। मतलब संक्रमण से बचाव के लिए हमें सोशल डिस्टेंसिग के साथ टीका विकसित होने तक पालन करना होगा। देशों की तुलना में बहुत बेहतर है।

उन्होंने कहा कि कोरोना जैसी महामारी जैसी विपत्ति हमारे देश पर आएगी इसकी किसी को भनक ही नहीं थी इसके बावजूद दिसंबर में चीन के वुहान में इस संक्रमण के फैलने के एक माह बाद ही भारत में पहला व्यक्ति संक्रमित मिला था। तभी मोदी सरकार इस संक्रमण को लेकर सतर्क हो गई थी। उस समय हमारे पास कोरोना की टेस्टिंग की एक मात्र लैब थी लेकिन अब इस महामारी के पैर फैलाते ही इतने कम समय में अनेक लैब बन चुकी हैं।

हमारे पास मास्क बनाने की एक फैक्ट्री नहीं थी लेकिन इतने दिनों में सैकड़ों की संख्या में देश में कंपनियां मास्क तैयार कर रही हैं। प्रकाश जावड़ेकर ने कहां कि भारत के लिए अब जबरदस्त अवसर है। हमें अवसरों का लाभ प्राप्त करने के लिए प्रयास करने होंगे। सभी बड़ी कंपनियों का भारत में स्वागत है। उन्होंन कहा कि पिछले 6 वर्षों में, 2 मोबाइल कारखानों से, अब 150 कारखाने हैं। इस संकट में हम पीपीई, वेंटिलेटर आदि का निर्माण भी कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications