PM मोदी की तारीफ करने वाले MLA को डीएमके ने किया निलंबित

नई दिल्ली। पीएम मोदी की तारीफ करने और भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात के एक दिन बाद द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (डीएमके) के विधायक केयू सेल्वम को पार्टी से निकाल दिया है। डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन ने सेल्वम को पार्टी से अस्थायी तौर पर निलंबित किया है। इसके साथ ही सेल्वम को इस मामले में कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है। निलंबन के बाद द्रमुक विधायक केयू सेल्वम आज चेन्नई स्थित बीजेपी दफ्तर पहुंचे।

DMK suspends MLA Ku Ka Selvam from party after he praised Prime Minister Narendra Modi

थाउजेंड लाइट्स विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले सेल्वम ने मंगलवार को अपने दिल्ली दौरे के दौरान सुशासन के लिये मोदी की तारीफ की और अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिये उनके द्वारा किये जा रहे प्रयासों के लिये शुभकामनाएं दी थीं। जिसके बाद द्रमुक ने बुधवार को अपने विधायक कू का सेल्वम को पार्टी से निलंबित करने के साथ ही उन्हें पार्टी पदों से भी हटा दिया।

पार्टी ने विधायक को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए यह भी बताने को कहा है कि उन्हें क्यों ना पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया जाए। इसके बाद बीजेपी में शामिल होने खबरों का खंडन करते हुए सेल्वम ने कहा कि, वह दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर अपने विधानसभा क्षेत्र की रेल परियोजनाओं पर चर्चा के लिये आए थे। उन्होंने कहा कि इस दौरान उन्होंने अवसर का लाभ उठाते हुए नड्डा से भी मुलाकात की।

सेल्वम ने कहा कि, मैंने बीजेपी अध्यक्ष से अयोध्या की तरह रामेश्वरम और भगवान राम से जुड़े अन्य स्थलों को विकसित करने का अनुरोध किया है। अध्यक्ष एम के स्टालिन ने पार्टी की एक विज्ञप्ति में कहा, डीएमके मुख्यालय कार्यालय सचिव और कार्यकारी समिति के सदस्य कू का सेल्वम को आज से उनके पदभार से मुक्त किया जाता है। पार्टी अध्यक्ष ने कहा कि सेल्वम को पार्टी का अनुशासन भंग करने और पार्टी की गरिमा कम करने के लिये निलंबित किया गया है और उनसे जवाब मांगा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+