खुशबू सुंदर पर अभद्र टिप्पणी मामले में DMK नेता शिवाजी कृष्णमूर्ति पार्टी से बाहर, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बीजेपी नेता खुशबू सुंदर को पुराना बर्तन करने के मामले में डीएमके नेता शिवाजी कृष्णमूर्ति पार्टी से निष्कासित कर दिए गए हैं। इससे पहले बीजेपी नेता खुशबू ने सीएम स्टालिन से कई सवाल किए।

द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (डीएमके) नेता और प्रवक्ता शिवाजी कृष्णमूर्ति को रविवार को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। अब कृष्णमूर्ति पुलिस की गिरफ्त में हैं। इनके खिलाफ कोडुंगयूर पुलिस ने टीएन गवर्नर आरएन रवि और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेता और राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) की सदस्य खुशबू सुंदर के खिलाफ विवादित टिप्पणी मामले में मुकदमा दर्ज किया है।

इससे पहले बीजेपी नेता खुशबू सुंदर ने मुख्यमंत्री स्टालिन को कटघरे में खडा किया। उन्होंने कई सवाल उठाए। बीजेपी नेता खुशबू ने सवाल पूछा कि क्या मुख्यमंत्री स्टालिन अपने परिवार की महिलाओं के लिए इस तरह की भद्दी टिप्पणी बर्दाश्त करेंगे? उन्होंने आगे कहा कि अब इस मामले को राष्ट्रीय महिला आयोग डील करेगा। इसके बाद ही शिवाजी कृष्णमूर्ति की गिरफ्तारी हुई है। आपको बता दें कि इससे पहले बीजेपी के खेल और कौशल विकास प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अमर प्रसाद रेड्डी ने शिवाजी कृष्णमूर्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

DMK leader Shivaji Krishnamoorthy

क्या था शिवाजी कृष्णमूर्ति का बयान?

दरअसल, डीएमके के पूर्व नेता शिवाजी कृष्णमूर्ति ने खुशबू सुंदर को पुराना बर्तन बताया था। भद्दी टिप्पणी को लेकर खुशबू सुंदर ने एतराज जताया। साथ ही प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि पार्टी में ऐसे कई लोग हैं, जो महिलाओं के बारे में अभद्र बयान देते आए हैं। वहीं, तमिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने भी कृष्णमूर्ति की इस टिप्पणी की निंदा की थी। साथ ही कहा था कि कृष्णमूर्ति पहले राज्यपाल के खिलाफ भी विवादित टिप्पणी कर चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+