भ्रष्ट ए राजा और दयानिधि को डीएमके का टिकट

डीएमके की पहली लिस्ट से पता चल गया है कि करूनानिधि के बेटे एमके अलागिरी चुनाव में भाग नहीं लेंगे। करूनानिधि से जब उनके बेटे के बारे में पूछा गया तो उन्होने कहा कृपया मेरे बेटे के बारे में पूछकर मुझे दुखी न करें। यह ध्यान देने योग्य है कि अलागिरी नहीं चाहते हैं कि करूनानिधि उनके भाई एमके स्टालिन को उत्तराधिकारी घोषित करें।
ए राजा और दयानिधि मारन टू जी स्पेक्ट्रम मामले में आरोपी हैं। ए राजा इस मामले में जहां जेल जा चुके हैं वहीं मारन पर टेलीकॉम सेक्टर में मंत्री रहते हुए एयरसेल को एक मलेशियन फर्म को बेचने का दबाव बनाया जिसके मालिक ने मारन के टीवी नेटवर्क सन टीवी में बड़ा निवेश किया था।
मारन की जगह टेलीकॉम मंत्री बनाये गये ए राजा पर आरोप है कि उन्होने खरीद की शर्ते पूरी न करने के बावजूद कंपनियों को लाइसेंस जारी किया। करूनानिधि की बेटी कनिमोझी भी भ्रष्टाचार के आरोप में जेल जा चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications