डीएमके ने काटजू की निंदा करते हुए कहा आरोप आधारहीन

उपेक्षा करना चाहते हैं हम
द्रमुक के प्रवक्ता टीकेएस इलांगोवन ने कहा कि हम उनके बेबुनियाद आरोपों को नजर अंदाज करते हैं। जस्टिस काटजू पर भड़कते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने न तो किसी दल का नाम लिया है और न ही किसी न्यायाधीश का नाम लिया है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आरोपों के पीछे निहित स्वार्थ है।
इस मुद्दे पर होगा विचार विमर्श
द्रमुक के प्रवक्ता टीकेएस इलांगोवन ने कहा कि यह मुद्दा हमारे पार्टी प्रमुख करुणानिधि के सामने उठाया जाएगा। इस पर विचार-विमर्श किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ससंद में भी हमने इस मुद्दे को उठाया है। प्रवक्ता इलांगोवन ने कहा कि काटजू ने जो आरोप लगाएं हैं अगर उसमें जरा भी सच्चाई है तो हम उचित कदम उठाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications