डीके सुरेश ने चौंकाया, भाई डीके शिवकुमार की सीट कनकपुरा से किया नामांकन, जानें क्या है वजह ?
डीके शिवकुमार के भाई डीके सुरेश ने अपने ही भाई की सीट कनकपुरा से नामांकन पर्चा दाखिल कर अचंभित कर दिया है।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 में जीत हासिल करने के लिए कांग्रेस अपनी पूरी ताकत झोंक रही है। कर्नाटक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंत्री डीके शिवकुमार और उनकी पूरी बिग्रेड चुनाव प्रचार में जुटी हुई है। दो दिन पहले डीके शिवकुमार ने जिस कनकपुरा सीट से चुनाव के लिए नामांकन किया था उसी सीट से उनके सांसद भाई डीके सुरेश ने चौकाते हुए नामांकरन पत्र दाखिल कर दिया है।
डीके सुरेश जो चुनाव की शुरूआत में विधायक का चुनाव लड़कर राज्य की राजनीति में ना आने का दावा कर रहे थे अचानक ऐसा क्या हुआ कि उन्होंने अचानक कनकपुरा सीट से नामांकन कर दिया आइए जानते हैं?
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए बेंगलुरु ग्रामीण क्षेत्र से सांसद डीके शिवकुमार ने गुरुवार को कनकपुरा विधानसभा क्षेत्र से नामांकन पत्र दाखिल किया। सुरेश कांग्रेस के राज्य प्रमुख डीके शिवकुमार के भाई हैं, जिन्होंने कनकपुरा सीट के लिए नामांकन पत्र भी दाखिल किया है।
अपने ही भाई की सीट से सांसद डीके सुरेश ने इसलिए नामांकन किया है क्योंकि अटकलें लगाई जा रही हैं कि शिवकुमार का नामांकन खारिज हो सकता है क्योंकि उनके खिलाफ कुछ मामले हैं।
डीके शिवकुमार के खिलाफ कुछ मामले हैं और उन्हें डर है कि उनका नामांकन खारिज हो सकता है। सेफर साइड के लिए उन्होंने अपने भाई को उसी निर्वाचन क्षेत्र में नामांकन दाखिल करने के लिए कहा, उनके कहने पर डीके सुरेश ने नामांकन दाखिल किया है।
याद रहे मनी लॉन्ड्र्रिग मामले में डीके शिवकुमार जेल की लंबे समय तक सजा भी काट चुके हैं।हलफनामे के अनुसार, डीके शिवकुमार के खिलाफ कुल 19 मामले हैं, जिनमें कर चोरी, और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले प्रवर्तन निदेशालय और सीबीआई द्वारा दायर किए गए हैं।
उन्होंने यह भी खुलासा किया कि उनके खिलाफ मेकेदातु पदयात्रा के दौरान कोविड-19 दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने के लिए महामारी नियंत्रण अधिनियम के तहत राज्य सरकार द्वारा छह मामले दर्ज किए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications