DK Shivakumar Birthday: डीके शिवकुमार का आज जन्मदिन, बेंगलुरू में लगे पोस्टर, समर्थकों संग काटा केक
DK Shivakumar Birthday Celebration:आज कर्नाटक को अगला सीएम मिल सकता है। इस बीच डीके शिवकुमार का आज जन्मदिन भी है, ऐसे में उनके समर्थकों ने लगाए कई पोस्टर, समर्थक केक लेकर पहुंचे हैं।

DK Shivakumar: कर्नाटक में आज बड़े फैसले पर हर किसी की नजर है। कांग्रेस प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर सकती। मुख्यमंत्री पद की रेस में पूर्व सीएम सिद्धारमैया और कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार हैं।
दिलचस्प बात यह है कि आज डीके शिवकुमार का जन्मदिन है। इस बीच डीके शिवकुमार को जन्मदिन की बधाई देने वाले तमाम पोस्टर लगाए गए हैं। डीके शिवकुमार के समर्थकों ने बेंगलुरू स्थित उनके घर के बाहर पोस्टर लगाए हैं,साथ ही तमाम समर्थक डीके के लिए केक लेकर पहुंचे। खुद शिवकुमार ने घर के बाहर समर्थकों संग केक काटा है
बता दें कि आज होने वाले बड़े ऐलान से पहले शिवकुमार ने इस बात के संकेत दिए हैं कि वह मुख्यमंत्री पद की रेस में हैं। उन्होंने रविवार को कहा कि मैंने पार्टी के लिए कई बलिदान दिए हैं, जो भी किया पार्टी के हित के लिए किया, कभी खुद के बारे में सोचा नहीं।
गौर करने वाली बात है कि कर्नाटक में विधानसभा की 124 सीटों में से 135 पर कांग्रेस पार्टी ने जीत दर्ज की है, जबकि भारतीय जनता पार्टी सिर्फ 66 सीटों पर ही जीत दर्ज कर सकी है।
रविवार को कर्नाटक के नवनिर्वाचित विधायकों के साथ शीर्ष नेतृत्व ने बैठक की, इस बैठक में विधायकों ने विधायक दल का नेता चुनने का जिम्मा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को दिया है। आज खड़गे कर्नाटक के अगले सीएम का ऐलान कर सकते हैं।
Karnataka | Posters with birthday wishes for KPCC chief DK Shivakumar put up outside his residence in Bengaluru. pic.twitter.com/KJgMrqUk3o
— ANI (@ANI) May 15, 2023












Click it and Unblock the Notifications