Diwali Ki Safaai: 'निर्लज्ज तू फिर आ गया', दिवाली के पहले वायरल हुए मजेदार मीम्स, आपने पढ़े क्या

देश और दुनिया में धूमधाम से मनाए जाने वाला दिवाली (Diwali) का त्योहार अब बिल्कुल पास आ गया है। कुछ ही दिनों के बाद पूरा देश दिवाली का पर्व मनाएगा। दिवाली के पर्व को मिठाई, रौशनी, पार्टी पटाखों के लिए जाना जाता है। यही वजह है कि दिवाली का पर्व हमेशा से ही हमे रोमांच से भर देता है। दिवाली की दस्तक के साथ ही पूरे देश में लोग अपने घरों की सफाई करते हैं। महान लेखक प्रेमचंद ने भी कहा था कि त्योहार हमारी म्युनिसिपलिटी होते हैं, जिसकी वजह से हमारे घरों की सफाई हो जाती है।

दिवाली सफाई जोरो पर

दिवाली सफाई जोरो पर

हर घर में दिवाली को लेकर सफाई अभियान चल रहा है। लोग पूरे घर को साफ कर रहे हैं। घर में सफाई अब दिवाली के पर्व पर एक परंपरा बन गई है। दिवाली की सफाई से ना सिर्फ घर के लोगों में भाईचारा बढ़ता है, लोग एक दूसरे के करीब आते हैं बल्कि मिलजुलकर हाथ बंटाने की भावना भी बढ़ती है। लेकिन सोशल मीडिया के इस जमाने में अब लोग सिर्फ घर की ही सफाई नहीं कर रहे हैं बल्कि ट्विटर पर भी यह सफाई अभियान चल रहा है। इससे जुड़े तमाम मीम सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

सोशल मीडिया पर चल रहा सफाई अभियान

सोशल मीडिया पर चल रहा सफाई अभियान

सोशल मीडिया पर लोग मीम शेयर करके कह रहे हैं फटाफट यह काम खत्म करो तो मां दूसरा काम देंगी। ट्विटर पर राजपाल यादव के मीम को लोग जमकर शेयर कर रहे हैं। उनकी तस्वीर को शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा, ए चल पंखा साफ कर। वहीं अशनीर के मीम को शेयर करते हुए दूसरे यूजर ने लिखा, जब मैं अपने छोटे भाई-बहन को खाली बैठा देखता हूं तो कहता हूं, भाई क्या कर रहा है तू।

दिलचस्प मीम लोग कर रहे शेयर

दिलचस्प मीम लोग कर रहे शेयर

यूजर्स ट्विटर पर काफी मजेदार और दिलचस्प मीम शेयर कर रहे हैं। एक यूजर ने सुग्रीम की तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, जब आप छिपकली को सफाई के दौरान घर से बाहर करते हैं लेकिन वह फिर वापस आ जाती है तो आवाज आती है, निर्लज्ज तू फिर आ गया। वहीं मकड़ी को लेकर लिखा, जा रहा हूं लेकिन फिर आउंगा। बहरहाल आप जितनी चाहे सफाई कर लीजिए लेकिन दिवाली पर सफाई बिल्कुल अलग होती है।

24 अक्टूबर को मनाई जाएगी दिवाली

24 अक्टूबर को मनाई जाएगी दिवाली

बता दें कि इस वर्ष दीवाली 24 अक्टूबर को पूरे देश में धूमधाम से मनाई जाएगी। दीपावली को दिवाली के नाम से भी जाना जाता है। यह भारत के सबसे बड़े त्योहार में से एक है। यह पर्व लोगों के भीतर ढेर सारी खुशियां, हर्ष और उल्लास भरता है। दिवाली को ना सिर्फ हिंदू बल्कि जैन, सिख भी मनाते हैं। इस पर्व को भारत के साथ दक्षिण एशिया और दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में भी मनाया जाता है। दिवाली हर साल कार्तिक माह में हिंदू कैलेंडर के हिसाब से पंद्रहवे दिन मनाई जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+