सऊदी अरब ने भारत को दिया दिवाली का गिफ्ट, हमले के बाद भी नहीं रुकी तेल की सप्लाई
Recommended Video
रियाद। सऊदी अरब ने भारत को दिवाली का बड़ा तोहफा दिया है। खाड़ी देश ने भारत को भरोसा दिया है कि उसकी सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको के प्लांट पर हमले के बाद भी उसे सप्लाई होने वाले तेल की आपूर्ति पर कोई असर नहीं पड़ेगा। आपको बता दें कि 14 सितंबर को दुनिया की छठवीं सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर ड्रोन हमला हुआ था। भारत उस हमले के बाद खासा परेशान था लेकिन सऊदी अरब के नए ऊर्जा मंत्री अब्दुल्लाजीज बिन सलमान की तरफ से भारत से किसी भी तरह की चिंता न करने को कहा गया है।

अरामको पर हमले के बाद परेशान था भारत
एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि पेट्रोलियम मिनिस्टर धर्मेंद्र प्रधान ने सऊदी एनर्जी मिनिस्टर से बात की थी। इस कॉल में उन्होंने मिनिस्टर से कहा था कि वह भारत को होने वाली तेल आपूर्ति पर असर न पड़ने दें। अरामको पर हमला भारत को होने वाली तेल सप्लाई पर असर दिखा सकता था लेकिन सऊदी अरब के भरोसे ने देश में दिवाली के जश्न में कोई कमी नहीं आने दी। भारत में सऊदी के राजदूत औसाफ सईद की मानें तो उनके देश ने भारत को भरोसा दिलाया था कि उसे कभी तेल की कमी नहीं होगी। भारत को जितना तेल चाहिए होगा, वह बिना रुके उसे मिलता रहेगा।
पीएम मोदी ने अदा किया शुक्रिया
सऊदी अरब, भारत की 18 प्रतिशत तेल की जरूरत को पूरा करता है। इसमें से पिछले वर्ष सऊदी ने भारत को 39.8 मिट्रिक टन तेल निर्यात किया था। 30 प्रतिशत एलपीजी भी सऊदी अरब से ही आती है। इसके अलावा हाल ही में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सऊदी अरब के दौरे पर गए थे तो उन्होंने व्यक्तिगत तौर पर सऊदी के किंग सलमान का शुक्रिया अदा किया था कि उन्होंने अरामको पर हमले के बाद भी भारत को होने वाले तेल की सप्लाई पर कोई असर नहीं पड़ने दिया। भारत 80 प्रतिशत तक तेल की जरूरतों को पूरा करने के लिए निर्यात पर निर्भर है।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Hungary Election 2026: 16 साल के ओर्बन साम्राज्य का अंत, पीटर मग्यार की तिस्जा पार्टी ने कैसे पलटा गेम? -
'मैं गृहस्थ नहीं हूं, लेकिन सब जानता हूं', महिला आरक्षण पर PM मोदी की 10 बड़ी बातें, बदल जाएगी संसद की सूरत! -
Nari Shakti Vandan: सरकार का 'मास्टरस्ट्रोक' है महिला आरक्षण? खड़गे का मोदी को पत्र, नारी शक्ति वंदन क्या है? -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश












Click it and Unblock the Notifications