Diwali-Chhath Train Booking: आज से लागू हो रहे IRCTC के नए नियम, कितना बदलेगा रिजर्वेशन का सिस्टम?

Diwali-Chhath Train Ticket Booking: त्योहारों का मौसम शुरू होते ही घर जाने वालों की तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार दिवाली 2025 (21 अक्टूबर) और छठ पूजा 2025 (25 से 28 अक्टूबर) पर अपने घर बिहार या पूर्वी उत्तर प्रदेश जाने वालों के लिए भारतीय रेलवे ने बड़ी सुविधा दी है। अब आप 1 अक्टूबर 2025 से 30 नवंबर 2025 तक की यात्रा के लिए ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं।

इस नई व्यवस्था से न केवल घर जाने की टिकट आसानी से मिल जाएगी, बल्कि वापसी की टिकट भी पहले से सुरक्षित की जा सकेगी। रेलवे ने त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए मुख्य और विशेष ट्रेनें भी चलाने का ऐलान किया है। साथ ही, IRCTC ने आधार सत्यापन अनिवार्य कर टिकट बुकिंग को और सुरक्षित बनाया है। अब त्योहारों पर घर जाने का प्लान और आसान और भरोसेमंद हो गया है।

Diwali-Chhath Train Ticket Booking

बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए विशेष ट्रेनें

त्योहारों के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कई मुख्य और विशेष ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। ये ट्रेनें बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों जैसे पटना, गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, आनंद विहार तक चलेंगी।
ये भी पढ़ें: IRCTC का बड़ा अपडेट! 1 अक्टूबर से बदल जाएंगे ऑनलाइन टिकट बुकिंग के नियम, दलालों पर लगेगी लगाम

मुख्य रूट और ट्रेने

  • पटना - दिल्ली - पटना
  • गया - दिल्ली - गया
  • मुजफ्फरपुर - दिल्ली - मुजफ्फरपुर
  • दरभंगा - दिल्ली - दरभंगा
  • आनंद विहार - गया - आनंद विहार

1 अक्टूबर 2025 से नए नियम

भारतीय रेलवे ने इस साल टिकट बुकिंग को और सुरक्षित बनाने के लिए नया नियम लागू किया है। अब IRCTC पर टिकट बुक करने के लिए आधार सत्यापन जरूरी होगा। केवल आधार से सत्यापित यात्री ही पहले 15 मिनट में आरक्षित टिकट बुक कर पाएंगे। इस कदम से टिकट बुकिंग प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और सुरक्षित हो जाएगी।

टिकट बुकिंग के लिए आसान टिप्स

त्योहारों के समय में आसानी से टिकट बुक करने के लिए निचे दिए गए कुछ आसन टिप्स को फॉलो करें-

  • IRCTC वेबसाइट या मोबाइल ऐप से टिकट बुक करें।
  • नजदीकी कंप्यूटरीकृत टिकट बुकिंग केंद्र का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • ट्रेन नंबर और रूट की सही जानकारी चेक करें।
  • त्योहारों के समय टिकट जल्दी बिकते हैं, इसलिए पहले से बुक करना जरूरी है।

क्यों है यह बदलाव खास?

इस सुविधा से न केवल त्योहारों पर घर जाने वाले लोगों की यात्रा आसान होगी, बल्कि उनकी वापसी की टिकट भी सुरक्षित रहेगी। इस साल रेलवे ने 12,000 से ज्यादा विशेष ट्रेनें चलाने की योजना बनाई है, जिससे करोड़ों अतिरिक्त यात्रियों को यात्रा की सुविधा मिल सकेगी।
ये भी पढ़ें: Railway IRCTC: अब प्लेटफॉर्म पर घूम-घूम कर TT देंगे टिकट, जानें रेलवे का नया सिस्टम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+