IRCTC का बड़ा अपडेट! 1 अक्टूबर से बदल जाएंगे ऑनलाइन टिकट बुकिंग के नियम, दलालों पर लगेगी लगाम
IRCTC Updates: भारतीय रेलवे में ऑनलाइन टिकट बुकिंग करने वालों के लिए अब बड़ा बदलाव आने वाला है। अक्सर देखा गया है कि रिजर्वेशन खुलते ही टिकट कुछ ही मिनटों में गायब हो जाते हैं। कई यात्री टिकट बुक नहीं कर पाते हैं। रेलवे का कहना है कि इसमें सबसे बड़ा हाथ फर्जी अकाउंट और दलालों का होता है।
ये फर्जी अकाउंट के जरिए सिस्टम का दुरुपयोग करते हैं। इसी समस्या को खत्म करने के लिए भारतीय रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज़्म कॉरपोरेशन (IRCTC) ने 1 अक्टूबर 2025 से नए नियम लागू करने का ऐलान किया है। इसके तहत ऑनलाइन रिजर्व टिकट बुक करने के लिए आधार ऑथेंटिकेशन अनिवार्य होगा।

IRCTC ने ऑनलाइन रिज़र्वेशन सिस्टम को और सुरक्षित बनाने के लिए इस बड़े बदलावों का ऐलान किया है। ये नए नियम 1 अक्टूबर 2025 से लागू होंगे। रेलवे का कहना है कि इसका मकसद टिकट बुकिंग सिस्टम में होने वाले दुरुपयोग को रोकना है।
ये भी पढ़ें: IRCTC Budget Tour Package: इससे बेहतर ऑफर नहीं मिलेगा! बजट में करें शिरडी से लेकर भीमाशंकर जी के दर्शन
पहले 15 मिनट सिर्फ आधार-प्रमाणित यूजर ही कर पाएंगे बुकिंग
IRCTC के अनुसार, 1 अक्टूबर से जनरल रिज़र्व टिकट की बुकिंग शुरू होने के पहले 15 मिनट तक सिर्फ वही यात्री टिकट बुक कर सकेंगे, जिनका IRCTC अकाउंट आधार से ऑथेंटिकेटेड है। यह नियम केवल ऑनलाइन बुकिंग पर लागू होगा।
काउंटर से टिकट बुकिंग पर कोई बदलाव नहीं
IRCTC ने साफ किया है कि रेलवे के कंप्यूटरीकृत पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (PRS) काउंटर से जनरल रिजर्व टिकट बुकिंग की मौजूदा टाइमिंग में कोई बदलाव नहीं होगा। यात्री पहले की तरह काउंटर से टिकट ले सकेंगे। ये बदलाव केवल ऑनलाइन टिकट बुकिंग पर लागू होगा।
अधिकृत एजेंटों पर भी रहेगा प्रतिबंध
रेलवे के अधिकृत एजेंटों पर पहले से लागू 10 मिनट का बुकिंग प्रतिबंध जारी रहेगा। यानी टिकट खिड़की खुलने के शुरुआती 10 मिनट तक एजेंट रिजर्व टिकट बुक नहीं कर पाएंगे।
तत्काल टिकट के लिए आधार अनिवार्य
- इससे पहले रेलवे ने जुलाई 2025 से तत्काल टिकट बुकिंग में आधार को अनिवार्य कर दिया है।
- 1 जुलाई 2025 से केवल आधार-प्रमाणित यूज़र ही IRCTC वेबसाइट और ऐप से तत्काल टिकट बुक कर सकेंगे।
- 15 जुलाई 2025 से तत्काल टिकट बुक करते समय आधार आधारित ओटीपी (OTP) वेरिफिकेशन भी ज़रूरी होगा।
काउंटर और एजेंटों के लिए भी OTP वेरिफिकेशन
15 जुलाई 2025 से PRS काउंटर और अधिकृत एजेंटों के ज़रिए बुक किए गए तत्काल टिकटों में भी ओटीपी आधारित वेरिफिकेशन जरूरी कर दिया गया है। यह ओटीपी उस मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा, जो यात्री टिकट बुक करते समय देगा।
एजेंटों पर अतिरिक्त प्रतिबंध
- रेलवे ने अधिकृत एजेंटों के लिए तत्काल टिकट बुकिंग समय पर रोक भी तय की है।
- एसी क्लास के तत्काल टिकट: एजेंट सुबह 10:00 बजे से 10:30 बजे तक टिकट बुक नहीं कर सकेंगे।
- नॉन-एसी क्लास के तत्काल टिकट: एजेंट सुबह 11:00 बजे से 11:30 बजे तक बुकिंग नहीं कर पाएंगे।
कैसे करें IRCTC अकाउंट को आधार से ऑथेंटिकेट?
तत्काल और जनरल टिकट आसानी से बुक करने के लिए यात्रियों को पहले से अपने IRCTC अकाउंट को आधार से लिंक करना होगा। इसके लिए ये स्टेप्स अपनाएं:
- IRCTC वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर लॉग इन करें।
- "My Account" सेक्शन में जाएं।
- "Authenticate User" पर क्लिक करें और प्रक्रिया पूरी करें।












Click it and Unblock the Notifications