Diwali-Chhath Train Booking: किस तारीख तक की टिकट आज होगी बुक? दिवाली-छठ रिजर्वेशन के लिए चेक करें डिटेल
Diwali-Chhath Train Booking 2025: त्योहारों का मौसम नजदीक है और बिहार व पूर्वी यूपी के लोग पहले से ही घर जाने की तैयारियों में जुट गए हैं। छठ पूजा और दीवाली का उत्साह अब टिकट बुकिंग विंडो पर साफ नजर आ रहा है। दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे बड़े शहरों में काम करने वाले लाखों लोग इस समय घर लौटने के लिए ट्रेन टिकट लेने की होड़ में लगे हुए हैं।
रेलवे ने भी इस बार यात्रियों की परेशानी को देखते हुए कई बड़ी घोषणाएं की हैं, जिनमें 12 हजार से ज्यादा स्पेशल ट्रिप्स, नई अमृत भारत और वंदे भारत ट्रेनें और राउंड-ट्रिप टिकट पर 20% की छूट शामिल है। आज यानी 26 अगस्त को आप 25 अक्टूबर तक की टिकट बुक कर सकते हैं। रेलवे ने 60 दिनों की टिकट बुकिंग विंडो ओपन की हुई है।

टिकट बुकिंग की शुरुआत
जो लोग दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे, चेन्नई या अन्य शहरों से बिहार और यूपी लौटना चाहते हैं, वे अभी से टिकट बुक कर सकते हैं। कई ट्रेनों में बुकिंग शुरू होते ही वेटिंग लिस्ट लंबी हो गई है, खासकर पटना, दरभंगा, गया, मुजफ्फरपुर, गोरखपुर और बनारस जाने वाली ट्रेनों में।
ये भी पढ़ें: Indian Railways Refund Rules: कितनी देर ट्रेन लेट होने पर मिलता है रिफंड? जानिए क्या है इंडियन रेलवे का नियम
12 हजार से ज्यादा स्पेशल ट्रिप्स
रेलवे ने त्योहारों के मौसम में भीड़ को देखते हुए 12 हजार से ज्यादा स्पेशल ट्रिप्स चलाने का फैसला किया है। इसके अलावा, राउंड-ट्रिप टिकट पर 20% छूट भी दी जा रही है। यह छूट तभी मिलेगी, जब जाने की यात्रा 13 से 26 अक्टूबर के बीच और वापसी 17 नवंबर से 1 दिसंबर के बीच की हो।
नई और तेज ट्रेनें
इस बार त्योहारों में कई नई ट्रेनें यात्रियों के लिए राहत लेकर आई हैं -
- दिल्ली से गया के बीच अमृत भारत ट्रेन
- सहरसा से अमृतसर के लिए नई सेवा
- छपरा से दिल्ली तक अमृत भारत ट्रेन
- मुजफ्फरपुर से हैदराबाद के लिए नई सुविधा
- गोरखपुर से पटना के बीच मिनी वंदे भारत एक्सप्रेस
इसके अलावा, दरभंगा-लखनऊ और मोतिहारी-दिल्ली जैसी अमृत भारत ट्रेनें भी लोगों के लिए विकल्प बनेंगी।
छठ और दीवाली की तारीखें
दीवाली: 20 अक्टूबर 2025 (सोमवार)
छठ पूजा: संध्या अर्ध्य 27 अक्टूबर 2025 को होना है
यात्रियों के लिए जरूरी टिप्स
- टिकट बुकिंग में देर न करें, सीटें तेजी से भर रही हैं।
- अगर संभव हो तो राउंड-ट्रिप टिकट बुक करें, छूट मिलेगी।
- नई अमृत भारत और वंदे भारत ट्रेनों की जांच करें, ये तेज और आरामदायक विकल्प हैं।
- जिन्हें ट्रेन में सीट नहीं मिल पा रही, वे राज्य सरकार की बस सेवाओं की जानकारी भी ले सकते हैं।
ये भी पढ़ें: Maharashtra: रेलवे ने 380 गणपति स्पेशल ट्रेन चलाने का किया ऐलान, जानिए हर डिटेल












Click it and Unblock the Notifications