Maharashtra: रेलवे ने 380 गणपति स्पेशल ट्रेन चलाने का किया ऐलान, जानिए हर डिटेल
Ganpati special trains: गणेश उत्सव के लिए विशेष ट्रेनें 22 अगस्त 2025 से शुरू हो गई हैं। मध्य रेलवे ने यात्रियों की यात्रा को सुगम और निर्बाध बनाने के लिए कई प्रयास किए हैं। गणेशोत्सव के दौरान यात्रियों की सुविधा और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारी की है। सेट्रल और पश्चिम रेलवे ने कोंकण मार्ग पर अब तक 380 गणपति स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है।
सेंट्रल रेलवे ने विशेष रूप से 306 सेवाओं का संचालन करते हुए सबसे अधिक ट्रेनें उपलब्ध कराई हैं। ये ट्रेनें मडगाँव, सावंतवाड़ी रोड, रत्नागिरी, खेड़, चिपलूण, पुणे और नागपुर जैसे विभिन्न गंतव्यों को कवर करती हैं।

छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, दादर, लोकमान्य तिलक टर्मिनस, ठाणे और पनवेल स्टेशनों पर 22 अगस्त 2025 से 30 अगस्त 2025 तक पूर्ण नियंत्रण सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को नियुक्त किया गया है।
भीड़ प्रबंधन के लिए छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, दादर, लोकमान्य तिलक टर्मिनस, ठाणे और पनवेल स्टेशनों पर वाणिज्यिक निरीक्षकों को तैनात किया गया है।
24x7 तैनात किए गए टिकट चेकिंग स्टॉफ
इसी अवधि के दौरान इन स्टेशनों पर लगभग 180 टिकट चेकिंग स्टॉफ 24x7 तैनात किया गया है। चिंचपोकली और करी रोड स्टेशनों पर अतिरिक्त टिकट जांच कर्मचारियों को दिन-रात तैनात किया गया है।
गणेश चतुर्थी के मद्देनजर की गई है ये व्यवस्था
- यात्रियों की सुविधा के लिए चिंचपोकली, करी रोड, भायखला, परेल, दादर, कॉटन ग्रीन, वडाला रोड, ठाणे और पनवेल स्टेशनों पर अतिरिक्त टिकट सुविधा के लिए 30 मोबाइल-यूटीएस मशीनें वितरित की गई हैं।
- इसके अलावा , चिंचपोकली, करी रोड, भायखला, परेल, दादर और कॉटन ग्रीन स्टेशनों पर 27 अगस्त 2025 से दस दिनों के लिए मोबाइल-यूटीएस और यूटीएस ऐप प्रचार दल तैनात किए जाएंगे।
- चिंचपोकली और करी रोड स्टेशनों पर 27 अगस्त 2025 से प्रत्येक स्टेशन पर दो अतिरिक्त यूटीएस विंडो शुरू की जाएंगी। यात्रियों की सहायता के लिए इन स्टेशनों पर अतिरिक्त सहायक भी नियुक्त किए जाएंगे।
- गणपति स्पेशल ट्रेनों के बैनर और स्टैंडी छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, दादर, ठाणे, लोकमान्य तिलक टर्मिनस, दिवा, कल्याण और पनवेल स्टेशनों पर प्रमुख स्थानों पर लगाए गए हैं।
- इन ट्रेनों का विज्ञापन समाचार पत्रों और सोशल मीडिया के माध्यम से भी किया जा रहा है। नियमित घोषणाओं के सुचारु संचालन के लिए मुख्य वाणिज्यिक निरीक्षक (घोषक) केंद्रीय घोषणा कक्ष में तैनात रहेंगे












Click it and Unblock the Notifications