Diwali 2020: बैन के बावजूद दिल्ली में चलाए गए पटाखे, वीडियो

नई दिल्ली। देशभर में आज दिवाली का त्योहार मनाया जा रहा है। राजधानी दिल्ली, एनसीआर में पटाखों की बिक्री और पटाखे चलाने पर पूरी तरह से बैन है। इसके बावजूद दिल्ली में रात में पटाखे चलाए जा रहे हैं। कई जगहों से तस्वीरें सामने आई हैं और पटाखों की आवाजें भी लगातार सुनी जा सकती हैं। हालांकि ज्यादातर लोग दिये जलाकर बिना पटाखों के ही त्योहार मना रहे हैं लेकिन कुछ लोग पटाखें भी चला रहे हैं।

Diwali 2020 People burst firecrackers in Delhi NGT imposed total ban on sale or use of all kinds of firecrackers

वायु प्रदूषण को देखते हुए समूचे एनसीआर में पटाखों की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया गया है। देश के जिन राज्यों में एम्बिएंट एयर क्वालिटी 'खराब' की श्रेणी में बनी हुई है, उन राज्यों और शहरों में 9 नवंबर से लेकर 30 नवंबर तक पटाखों के चलाने और बिक्री पर एनजीटी ने बैन लगाया हुआ है। जिन शहरों में एम्बिएंट एयर क्वालिटी मॉडरेट है, वहां सिर्फ ग्रीन पटाखे ही बेचे जा सकते हैं। सिर्फ दो घंटे ही पटाखे बेचने और जलाने की छूट है लेकिन दिल्ली और एनसीआर में किसी तरह की छूट नहीं है।

दिल्ली और एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण और कोरोना महामारी को देखते हुए पटाखों पर बैन की मांग हुई थी। एनजीटी ने आदेश में में देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को भी शामिल कर लिया। सबसे पहले ओडिशा और राजस्थान ने पटाखे बैन किए थे। इसके बाद दिल्ली सरकार ने भी 7 नवंबर से लेकर 30 नवंबर के बीच पटाखे जलाए जाने पर बैन लगा दिया ग्रीन और सामान्य दोनों ही तरह के पटाखे बैन हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+