अक्षय कुमार ने की नई फिल्म 'रामसेतु' की घोषणा, फर्स्ट लुक शेयर कर कही ये बात

अक्षय कुमार ने की नई फिल्म 'रामसेतु' की घोषणा,

नई दिल्ली। अभिनेता अक्षय कुमार ने अपनी नई फिल्म की घोषणा कर दी है। फिल्म का नाम 'रामसेतु' है। अक्षय कुमार ने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर फिल्म का पहला लुक शेयर किया है। पोस्टर में अक्षय कुमार गले में गमछा डाले नजर आ रहे हैं और उनके पीछे बैकग्राउंड में भगवान राम का चित्र है। फिल्म के नाम रामसेतु के साथ लिखा है- सच या कल्पना। इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक शर्मा कर रहे हैं।

अक्षय कुमार ने लिखी ये बात

अक्षय कुमार ने लिखी ये बात

अक्षय कुमार ने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा- इस दीपावली, भारत राष्ट्र के आदर्श और महानायक भगवान श्री राम की पुण्य स्मृतियों को युगों युगों तक भारत की चेतना में सुरक्षित रखने के लिए एक ऐसा सेतु बनाया, जो आने वाले पीढ़ियों को राम से जोड़ कर रखें। इसी प्रयास में हमारा भी एक छोटा संकल्प है राम सेतु... आप सबको दीपावली की शुभकामनाएं।

सोशल मीडिया पर हुआ ट्रेंड

सोशल मीडिया पर हुआ ट्रेंड

दीपावली की शुभकामना देते हुए अक्षय कुमार ने खुद के लीड रोल वाली अपनी अपकमिंग फिल्म 'राम सेतु' का फर्स्ट लुक जैसे ही जारी किया, ये सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया। ट्विटर और इंस्टाग्राम पर लाखों लोग उनकी फिल्म के पहले लुक को लेकर कमेंट कर चुके हैं। कई लोगों ने पोस्टर को शानदार बताते हुए तारीफ की है तो कुछ लोगों ने अपने हिसाब से कमियां भी निकाल दी हैं।

अक्षय कुमार की फिल्म 'लक्ष्मी' हाल ही में रिलीज हुआ है। इसके अलावा वो फिल्म 'बेलबॉटम' में नजर आने वाले हैं। अक्षय कुमार सारा अली खान के साथ 'अतरंगी' में भी काम कर रहे हैं। जल्दी ही उनकी फिल्म 'सूर्यवंशी' भी रिलीज होने जा रही है। अब उन्होंने एक और फिल्म की भी घोषणा कर दी है।

क्या है राम सेतु?

भारत के दक्षिणपूर्व में रामेश्वरम और श्रीलंका के पूर्वोत्तर में मन्नार द्वीप के बीच चूने की उथली चट्टानों की चेन है, इसे भारत में राम सेतु के नाम से जाना जाता है। महाकाव्य 'रामायण में लिखा है कि भगवान राम ने लंका के राजा रावण की कैद से अपनी पत्नी सीता को बचाने के लिए वानर सेना की मदद से इस पुल का निर्माण किया था। भारत और श्रीलंका के बीच इस पुल को बनाया गया था। इसको लेकर दो मत रहे हैं। एक ये है कि रामायण, इसके पात्र और उनसे जुड़ी कहानी एक कल्पना है। ऐसे राम सेतु हकीकत में कुछ नहीं है। दूसरा मत इसे गलत बताता है और मानता है कि राम सेतु राम और उनकी सेना ने बनाया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+