मुकेश खन्ना का ये Video देख भड़कीं टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी, बोलीं- औरतों के खिलाफ ये गुस्सा किसी दर्दनाक याद या...
नई दिल्ली। दिग्गज अभिनेता मुकेश खन्ना ने हाल ही में कामकाजी महिलाओं और मीटू अभियान को लेकर एक आपत्तिजनक बयान दिया है, जिसका काफी विरोध किया जा रहा है। मुकेश खन्ना के इंटरव्यू का एक छोटा सा हिस्सा वीडियो के तौर पर शेयर किया जा रहा है। वह इसकी वजह से बीते कई दिनों से आलोचना का सामना कर रहे हैं, जिसके बाद उन्होंने ना केवल अपनी सोशल मीडिया पोस्ट पर स्पष्टीकरण दिया बल्कि इसके एक दिन बाद एक वीडियो भी जारी किया। मुकेश खन्ना के इसी बयान पर अब टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी दहिया ने प्रतिक्रिया दी है।

दिव्यांका त्रिपाठी ने क्या कहा?
दिव्यांका ने इस वीडियो वाले एक ट्वीट को रीट्वीट करते हुए कहा है, 'ये पुराने खयाल वाला और पीछे की ओर ले जाने वाला बयान है। जब सम्माननीय जगहों पर बैठे लोग इस तरह की टिप्पणी करते हैं तो शर्मिंदगी महसूस होती है। औरतों के खिलाफ ये गुस्सा किसी दर्दनाक याद या अतीत का हिस्सा हो सकता है। संदेह का लाभ देने का यही विचार मेरे मन में है। पूरे सम्मान के साथ- मैं मुकेश जी के इस बयान की निंदा करती हूं!' दिव्यांका के इस ट्वीट पर लोग जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
इस वीडियो में मुकेश खन्ना ने क्या कहा?
वहीं मुकेश खन्ना इस वीडियो में कहते हैं, 'मर्द अलग होता है, औरत अलग होती है। औरत की रचना अलग होती है, मर्द की रचना अलग होती है। औरत का काम होता है घर संभालना, जो माफ करना मैं कभी-कभी बोल भी जाता हूं कि परेशानी कहां से शुरू हुई मीटू की भी, कि जब औरतों ने भी काम करना शुरू कर दिया। आज औरत मर्द के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने की बात करती है, लोग विमेन लिबरेशन की बात करेंगे, लेकिन मैं आपको बता दूं। परेशानी यहीं से शुरू होती है, सबसे पहला जो घर का सदस्य सफर करता है वो घर का बच्चा सफर करता है, जिसको मां नहीं मिलती, आया के साथ बैठकर सास भी कभी बहू थी देख रहा होता है। तो वो जब शुरुआत हुई उसकी शुरुआत में ये सब चीजें होनी शुरू हुईं। कि मैं भी वही करूंगी जो मर्द करता है, नहीं मर्द मर्द है औरत औरत है।'

'बदनाम करने की कोशिश हो रही'
अब मुकेश खन्ना ने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा है कि उनके 8 मिनट 8 सेकेंड के इंटरव्यू के वीडियो में से केवल 45 सेकेंड का क्लिपिंग ही क्यों दिखाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह कई मुद्दों पर बोल चुके हैं, इसलिए कुछ लोगों का कहना है कि ये उनके खिलाफ साजिश है और इससे उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। वीडियो पोस्ट करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'मुकेश खन्ना नारियों के खिलाफ है ये गंभीर आरोप मुझपर लगाने की काफी लोगों ने हिमाकत की। मैंने अपना पक्ष रखने और सत्य को सामने लाने के लिए अपने सोशल अकाउंट्स पर पोस्ट्स किए। आप सभी ने मेरा समर्थन किया। उसका तहे दिल से शुक्रिया। यही बात मैंने कैमरे के सामने आकर अपने यूट्यूब चैनल के एक वीडियो में कही। आपसे शेयर करना चाहता हूं। आपको बात और अच्छी तरह से समझ में आ जाएगी कि शरारती तत्व जब शरारत पर उतर आते हैं तो किस हद तक जा सकते हैं। खुद देख लीजिए।'
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह -
Iran US Talk Fail: फंस गया अमेरिका? शांति समझौते की जरूरत ईरान से ज्यादा ट्रंप को? 4 प्वाइंट्स में समझें -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 12 April: LSG vs GT, लखनऊ-गुजरात में धुरंधरों की फौज, किसे मिलेगी जीत?












Click it and Unblock the Notifications