'दुपट्टा क्यों नहीं पहनतीं' यूजर ने दिव्यंका त्रिपाठी से पूछा सवाल तो एक्ट्रेस बोलीं- 'ताकी आप जैसे लोग...'

'दुपट्टा क्यों नहीं पहनतीं' यूजर ने दिव्यंका त्रिपाठी से पूछा सवाल तो एक्ट्रेस बोलीं- 'ताकी आप जैसे लोग...'

मुंबई, 01 जून: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दिव्यंका त्रिपाठी अपने एक ट्वीट को लेकर चर्चा में आ गई हैं। दिव्यंका त्रिपाठी इन 'खतरों के खिलाड़ी 11' की शूटिंग के लिए साउथ अफ्रिका केपटाउन में बिजी हैं। हाल में एक्ट्रेसने टीवी शो 'क्राइम पेट्रोल' के लिए शूटिंग पूरी की हैं। 'क्राइम पेट्रोल' की शूटिंग को लेकर एक ट्विटर यूजर ने दिव्यंका त्रिपाठी से सवाल पूछा। जिसका दिव्यंका त्रिपाठी ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। एक ट्विटर यूजर ने दिव्यंका त्रिपाठी के कपड़ों को लेकर सवाल उठाए हैं। क्राइम पेट्रोल में दिव्यंका से उनके सूट के साथ दुपट्टा नहीं पहनने के लिए यूजर सवाल किया है। आइए जानें क्या है पूरा माजरा?

'दुपट्टा क्यों नहीं पहनतीं' दिव्यंका ने सवाल का दिया मुंबतोड़ जवाब

'दुपट्टा क्यों नहीं पहनतीं' दिव्यंका ने सवाल का दिया मुंबतोड़ जवाब

दिव्यंका त्रिपाठी को क्राइम प्रेट्रोल शो में बिना दुपट्टा पहने देख कुछ लोगों ने उन्हे ट्रोल किया है। एक ट्विटर यूजर (घनश्याम) ने लिखा, ''क्राइम पेट्रोल एपिसोड में आप दुपट्टा क्यों नहीं पहनती हैं?'' दिव्यंका त्रिपाठी ने यूजर के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा, ''ताकि आप जैसे लोग बिना दुपट्टे की लड़कियों को इज्जत से देखने की आदत डालें। कृप्या खुद की और अपने आस-पास के लड़कों की नीयत सुधारें ना कि औरत जात के पहनावे का बीड़ा उठाएं। मेरा शरीर, मेरी आबरू, मेरी मर्जी। आपकी शराफत आपकी मर्जी।''

'दुपट्टा अत्यंत तुच्छ विषय है...'

'दुपट्टा अत्यंत तुच्छ विषय है...'

दिव्यंका त्रिपाठी के जवाब पर एक यूजर ने फिर एक्ट्रेस से कहा, '' अरे मैडम जी घनश्याम जी की आपने बैंड बजा दी, सीधा नियत पर सवाल उठा दिया उनकी, क्या मालूम आपके फैन हों, आप उनको दुपट्टे में अच्छी लगती हों?''

दिव्यंका त्रिपाठी ने इस ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा, ''जी संभव है! यदि वह फैन हैं तो उस प्रेम को सलाम। पर महिलाओं के परिधान पर सवाल करना अब पुरातन काल कि बात हो गई है। हम अभिनय, विज्ञान, राजनीति, इतिहास, भूगोल कई विषयों पर चर्चा कर सकते हैं, दुपट्टा अत्यंत तुच्छ विषय है उस मुकाबले।''

वायरल हुआ दिव्यंका त्रिपाठी का ट्वीट

वायरल हुआ दिव्यंका त्रिपाठी का ट्वीट

बता दें कि दिव्यंका त्रिपाठी का ये दोनों ट्वीट वायरल हो गया है। दिव्यंका त्रिपाठी की फीमेल फैंस भी इस ट्वीट पर रिएक्ट कर रही हैं। फैंस ने दिव्यांका को क्राइम पेट्रोल में होस्ट करने के लिए भी सराहना की है। दिव्यांका ने क्राइम पेट्रोल होस्ट करने को लेकर कहा था कि यह डेली सोप से कुछ अलग करने की एक कोशिश थी।

दिव्यंका त्रिपाठी ने कई फेमस टीवी शो में काम किया है। बनू मैं तेरी दुल्हन, मिसेज एंड मिस्टर शर्मा इलाहाबादवाले, ये हैं मोहब्बतें जैसे धारावाहिकों से दिव्यंका फेमस हो गई हैं। दिव्यंका त्रिपाठी ने अपने पति विवेक दहिया के साथ डांस रियलिटी शो, नच बलिए 8 में भी भाग लिया था और जीता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+