'ये हैं मोहब्बतें' की एक्ट्रेस का निधन, को-स्टार्स ने इस तरह दी श्रद्धांजलि

स्टार प्लस पर आने वाले सीरियल 'ये हैं मोहब्बतें' की एक्ट्रेस नीरू अग्रवाल का निधन हो गया है। नीरू अग्रवाल सीरियल में घर की डोमेस्टिक हेल्प नीलू का रोल अदा करती थीं। उनके जाने से पूरी टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

मुंबई। स्टार प्लस पर आने वाले सीरियल 'ये हैं मोहब्बतें' की एक्ट्रेस नीरू अग्रवाल का निधन हो गया है। नीरू अग्रवाल सीरियल में घर की डोमेस्टिक हेल्प नीलू का रोल अदा करती थीं। उनके जाने से पूरी टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। सीरियल के सभी सितारों ने नीरू को श्रद्धांजलि दी है, वहीं एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी दहिया ने नीरू के लिए एक भावुक मैसेज पोस्ट किया है। नीरू अग्रवाल पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं।

Divyanka Tripathi Dahiya

'ये है मोहब्बतें' सीरियल में भल्ला हाउस में डोमेस्टिक हेल्प का रोल निभाने वालीं नीरू अग्रवाल अब इस दुनिया में नहीं रहीं। रिपोर्ट के अनुसार, नीरू को पिछले 4 दिनों से बुखार था। मंगलवार सुबह वो बाथरूम में गिर पड़ीं और अस्पताल ले जाने से पहले ही उनकी मौत हो गई। नीरू के दो बेटे और एक बेटी है। 'ये है मोहब्बतें' के एक्टर्स ने नीरू को श्रद्धांजलि देते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।

ये भी पढ़ें: VIDEO: अनूप जलोटा की इस बात पर फूट-फूटकर रोईं जसलीन, क्या हो गया है दोनों का ब्रेकअप?

एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी दहिया ने कहा, 'जब तुम अचानक चली गई तो मुझे हमारी आखिरी बातचीत याद आई, तुम्हारी पसंदीदा ज्वेलरी के बारे में, तुम्हारे दो बेटों के बारे में। मैं तुम्हारी आवाज में गर्व महसूस कर सकती हूं। काश तुम अपनी बेटियों के साथ और वक्त बिता पाती। काश मैं उस दिन तुमसे और बात कर पाती। जब तुम चली गई तो मैं सोचने लगी कि कोई बात छोटी नहीं होती और जिंदगी प्यार करने के लिए बहुत छोटी है।' नीरू को करण पटेल और एली गोनी ने भी श्रद्धांजलि दी है।

ये भी पढ़ें: 10 साल बाद सामने आया आर्टिस्ट एसोसिएशन CINTAA, बोला- दोबारा नहीं खोल सकते तनुश्री का केस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+