Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

VIDEO: अनूप जलोटा की इस बात पर फूट-फूटकर रोईं जसलीन, क्या हो गया है दोनों का ब्रेकअप?

बिग बॉस सीजन 12 की सबसे मशहूर जोड़ी अनूप जलोटा और जसलीन माथरू एक बार फिर चर्चा में हैं। अपनी केमिस्ट्री के लिए जानी जाने वाली इस जोड़ी का ब्रेकअप हो गया है। भजन सम्राट अनूप जलोटा ने अपनी गर्लफ्रेंड जसलीन माथरू से अलग होने का फैसला लिया है।

Anup Jalota, Jasleen Matharu

मुंबई। बिग बॉस सीजन 12 की सबसे मशहूर जोड़ी अनूप जलोटा और जसलीन माथरू एक बार फिर चर्चा में हैं। अपनी केमिस्ट्री के लिए जानी जाने वाली इस जोड़ी का ब्रेकअप हो गया है। भजन सम्राट अनूप जलोटा ने अपनी गर्लफ्रेंड जसलीन माथरू से अलग होने का फैसला लिया है और इसका खुलासा उन्होंने बिग बॉस में सभी के सामने किया है। अनूप जलोटा जसलीन के एक टास्क में हार जाने से इतने गुस्सा हुए कि उनसे ब्रेकअप कर लिया। अनूप जलोटा का ये फैसला सुनकर घर में हर कोई हैरान है।

अनूप जलोटा ने गर्लफ्रेंड से किया ब्रेकअप

अनूप जलोटा ने गर्लफ्रेंड से किया ब्रेकअप

भजन सम्राट अनूप जलोटा और उनकी 37 साल छोटी गर्लफ्रेंड जसलीन माथरू के रास्ते अलग हो गए हैं। दोनों बिग बॉस के 12वें सीजन में आए तो साथ थे, लेकिन शायद यहां से बाहर अलग-अलग निकलेंगे, क्योंकि अनूप जलोटा ने सभी के सामने जसलीन से ब्रेकअप कर लिया है। उन्होंने बिग बॉस के घर में सभी के सामने कहा कि वो अब जसलीन के साथ नहीं हैं। जलोटा की ये बात सुनकर जसलीन फूट-फूटकर रोने लगीं और उन्होंने मनाने की कोशिश भी की, लेकिन जलोटा अपने फैसले पर अडिग रहे।

जसलीन माथरू के टास्क से हुए नाराज

जलोटा के ब्रेकअप की वजह हाल ही में किया गया एक टास्क था, जिसमें जसलीन ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। हाल ही में बिग बॉस में एक नॉमिनेशन टास्क किया गया, जिसमें सिंगल लोगों को कपल्स में से किसी एक को किडनैप करना था। किडनैप हुए कपल का साथी सिंगल्स की डिमांड पूरी कर अपने साथी को नॉमिनेशन से बचा सकता था। अगर सिंगल्स की डिमांड पूरी करने में जोड़ीदार साथी असफल होता है, तो सिंगल्स सुरक्षित हो जाते। इस टास्क में दीपिका और नेहा किडनैपर बनीं थीं और उन्होंने अनूप जलोटा को किडनैप किया।

'मैं अब अकेला हूं और ये जोड़ी तोड़ रहा हूं'

'मैं अब अकेला हूं और ये जोड़ी तोड़ रहा हूं'

अनूप को छोड़ने के लिए दोनों ने डिमांड रखी कि जसलीन अपने कपड़े, मेकअप का सामान दें और अपने बल कटवाएं। जसलीन दीपिका और नेहा की ये डिमांड मानने से इनकार कर देती हैं। जसलीन का इस टास्क में प्रदर्शन देखकर जलोटा दुखी हो गए और उन्होंने सभी के सामने कह दिया कि वो इस जोड़ी को तोड़ रहे हैं। अनूप जलोटा ने कहा, 'इन्होंने अपने कपड़ों, बालों, मेकअप को ज्यादा प्रेम दिखाया, इसलिए मैं अब इनके साथ नहीं हूं। मैं अब अकेला हूं और ये जोड़ी तोड़ रहा हूं।'

फूट-फूटकर रोने लगीं जसलीन

फूट-फूटकर रोने लगीं जसलीन

जलोटा ने कहा कि इस टास्क से इंसान की गहराई पता चलती है। उनका ये फैसला सुनकर जसलीन हैरान हो गईं और बाहर जाकर फूट-फूटकर रोने लगीं। उन्होंने अनूप जलोटा को मनाने की भी कोशिश की और कहा कि ये सिर्फ एक टास्क और गेम था। अनूप जलोटा ने कहा कि उन्हें इस बात का काफी बुरा लगा और वो अपने फैसले पर अडिग हैं। उनके फैसले को कोई नहीं बदल पाएगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+