रैंप वॉक में अचानक खुला अभिनेत्री के लहंगे का हुक, झटसे पकड़ा, खुद को संभाला, वीडियो वायरल

नई दिल्ली। मुंबई में हुए लक्मे फैशन वीक में बॉलीवुड अभिनेत्रियों और मॉडल अपने जलवे बिखेरती नजर आईं। एक्‍ट्रेस दिव्‍या खोसला पांचवे दिन रैंप पर उतरीं। दिव्या की वॉक की खूब तारीफ हो रही है लेकिन अपनी वॉक के दौरान वो मुश्किल में भी फंस गईं। दरअसल रैंप वॉक शुरू करते हुए दिव्‍या की ड्रेस खुल गई।

ड्रेस को दिव्या ने संभाला

ड्रेस को दिव्या ने संभाला

वॉक के दौरान जैसे ही दिव्या के लहंगे का साइड का बटन खुला तो उन्होंने बहुत खूबसूरती के साथ इसे संभाला। दिव्या ने तुरंत अपने कमर पर हाथ रखकर लहंगा पकड़ लिा और वॉक करने लगीं। दिव्या ने इस दौरान कोई हड़बड़ी नहीं दिखाई और ऐसा महसूस नहीं होने दिया कि उनके साथ कुछ हुआ है।

लहंगे में रैंप पर उतरीं दिव्या

रैंप पर उतरी दिव्या ने फॉसिल ग्रे कलर का लहंगा पहना हुआ था, जिसके साथ उन्होंने डीप फ्रंट नेकलाइन डिजाइन का ब्लाउज पहना था। टी-सीरीज के चेयरमैन और एमडी भूषण कुमार की पत्नी दिव्या खोसला कुमार लैक्मे फैशन वीक के 5वें दिन रैंप पर उतरीं। दिव्या रैंप पर उतरीं तो उनके स्टाइल के आगे दूसरी मॉडल फीकी नजर आईं।

सोशल मीडिया पर तारीफ

सोशल मीडिया पर तारीफ

जिस तरह से दिव्या ने वॉक करते हुए खुद को संभाला,उसके बाद उनकी खूब तारीफ हो रही है। सोशल मीडिया पर यूजर उनकी तारीफ में लिख रहे हैं। कई यूजर्स ने उनके प्रजेंस ऑफ माइंड और सेल्फ कॉन्फिडेंस की तारीफ की है।

करीना ने भी किया रैंप वॉक

करीना ने भी किया रैंप वॉक

मुंबई में बीते एक हफ्ते से लक्मे फैशन वीक का आयोजन चल रहा था। इस दौरान खेल जगत से लेकर सिनेमा जगत की कई हस्तियों ने रैंप वॉक किया। लक्मे फैशन वीक में आखिरी दिन करीना कपूर ने रैंप वॉक किया। करीना ने ग्रीन कलर का गाउन पहना हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+