चलती ट्रेन में DC ने इंडियन आर्मी ऑफिसर के साथ किया मिसबिहेव
नई दिल्ली। सेना के एक अधिकारी के साथ चलती ट्रेन में एक डिस्ट्रीक्ट कलेक्टर (डीसी) के गलत बर्ताव करने का मामला सामने आया है। इस आर्मी ऑफिसर ने अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया है कि कैसे ट्रेन में डीसी और तीन और लोगों ने ऑफिसर के साथ मिसबिहेव किया है। अब ट्विटर पर लोग सरकार से इस डीसी के खिलाफ एक्शन लेने की मांग कर रहे हैं।

आर्मी ऑफिसर को दी जेल में डालने की धमकी
इस ऑफिसर का नाम प्रवीण दलाल है और उनके साथ अजंता एक्सप्रेस में यह घटना हुई है। दो मार्च को प्रवीण, आधिकारिक ड्यूटी पर सिकंदराबाद से मनमाड़ जा रहे थे । प्रवीण के मुताबिक एक शख्स जिनका नाम अरुण डोगरे है और जो खुद को डिस्ट्रीक्ट कलेक्टर बता रहे थे, उनके साथ तीन और लोग उनके पास उस समय आए जब ट्रेन नांदेड़ में रुकी थी। रात के करीब 11:45 मिनट बज रहे थे और वह ट्रेन के HA1-B7 कंपार्टमेंट में थे। इन लोगों ने उन्हें जबरदस्ती जगाया और फिर प्रवीण पर यह कहते हुए चिल्लाने लगे कि वह उनकी सीट पर सो रहे थे। प्रवीण ने उनसे कहा कि यह सीट उनकी है मगर उन्होंने उनकी बात नहीं मानी।
ऑफिसर की तरफ से ट्रेन का कंफर्म्ड टिकट तक उन्हें दिखाया। मगर डीसी नहीं माने। डीसी के साथ आए एक व्यक्ति ने उन्हें धमकी दी और सीट छोड़ने को कहा। इस पर प्रवीण ने टीटी को बुलाने का अनुरोध किया। डीसी ने उनसे कंपार्टमेट से निकल जाने को कहा। टीटी ने टिकट देखकर डीसी को बताया कि सीट प्रवीण की है। प्रवीण की मानें तो टीटी भी काफी डर गया था। कुछ देर बाद डीसी डोंगरे वहां से चले गए और जाते-जाते आर्मी ऑफिसर प्रवीण दलाल को जेल में डालने की धमकी तक दे गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications