बाथरूम में लगा था पोस्टर, प्रैक्टिस से पहले हस्तमैथुन करें महिला एथलीट
कांतीरावा स्टेडियम के लेडी वॉशरूम में एक पोस्टर चिपकाया गया था जिसपर लिखा था कि महिला एथलीट्स अभ्यास के लिए ग्राउंड में आने से पहले हस्तमैथुन करें।
बेंगलुरु। आईटी हब कहे जाने वाले बेंगलुरु में स्पोटर्स अथॉरिटी की एक घिनौनी हरकत सामने आई है। यहां के कांतीरावा स्टेडियम के लेडी वॉशरूम में एक पोस्टर चिपकाया गया था जिसपर लिखा था कि महिला एथलीट्स अभ्यास के लिए ग्राउंड में आने से पहले हस्तमैथुन करें। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो इन पोस्टरों पर लिखे मैसेज के नीचे स्पोटर्स अथॉरिटी के हस्ताक्षर थे।

अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में एक महिला एथलीट ने बताया कि कुछ जूनियर एथलीट्स वॉशरूम में गईं और वहां से वापस आकर इस मैसेज के बारे में बताया। इस एथलीट ने बताया कि यह काफी अपमान करने वाला था। इन सबसे ज्याद हैरान करने वाली बात ये थी कि इस मैसेज के नीचे स्पोटर्स अथॉरिटी के हस्ताक्षर थे। उसने बताया कि ये पोस्टर सिर्फ महिला एथलीट्स के वॉशरूम में चिपकाए गए थे।
उत्पीड़न से तंग चार महिला एथलीट्स ने कर ली थी खुदकुशी
केरल के अलपुझा जिले में स्थित साई केंद्र में प्रशिक्षण ले रही चार महिला एथलीट्स ने जहरीला फल खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। जिसमें एक खिलाड़ी की मौत हो गई थी। जिस खिलाड़ी की मौत हुई थी उसकी उम्र 15 साल थी। जहर खाने की वजह सीनियर्स द्वारा शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न बताया गया था।












Click it and Unblock the Notifications