DGCA ने बोइंग-737 मैक्स जैट से बैन हटाया, दो साल बाद फिर मिली उड़ान की मंजूरी
बोइंग-737 विमान को मिली उड़ान की मंजूरी, डीजीसीए ने हटाया बैन
नई दिल्ली, 26 अगस्त: देश की एयर सेफ्टी रेगुलेटर संस्था डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) ने बोइंग 737 मैक्स जेट के उड़ान भरने पर लगा प्रतिबंध हटा लिया है। 2019 में दो इस मॉडल से दो बड़ी दुर्घटनाओं के बाद भारत ने 737 मैक्स विमान पर रोक लगा दी थी। गुरुवार को फिर से विमान को उड़ान भरने की इजाजत दे दी गई है, डीजीसीए का यह फैसला तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। बताया गया है कि बैन हटने के बाद जल्दी ही बोइंग एयरक्राफ्ट उड़ान भरना शुरू कर देंगे।

2019 में कई देशों ने लगाया था बैन
2019 में बोइंग विमान लगातार हादसों का शिकार होने के बाद विवादों में आ गया था। 2018 और 2019 में पांच-छह महीने में ही पर इस मॉडल के विमानों में कई हादसे हुए थे। इन हादसों में 300 से ज्यादा लोगों की जान गई थी, जिसके बाद जांच का सिलसिला शुरू हुआ था। खासतौर से इथियोपिया में बोइंग-737 विमा के क्रैश होने में 158 यात्रियों की मौत हो गई थी। जिसके बाद इथियोपिया, अमेरिका, भारत, ब्रिटेन, चीन, इंडोनेशिया, सिंगापुर समेत कई देशों ने इस बोइंग मॉडल के उड़ान भरने से रोक लगा दी थी। हालांकि बाद में जांच के बाद कई देशों ने फिर से उड़ान की इजाजत दे दी थी। बीते साल नवंबर में अमेरिका ने भी बैन हटा लिया था।












Click it and Unblock the Notifications