CM केजरीवाल के आदेश के उलट DGCA ने विमानों पर प्रतिबंध लगाने से किया मना
नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए कई राज्यों मे लॉकडाउन का ऐलान कर दिया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी आज यानी की रविवार को दिल्ली में लॉकडाउन की घोषणा की गई। इसके अलावा दिल्ली सरकार ने देश की राजधानी कोरोना वायरस के प्रभाव को देखते हुए सभी घरेलू उड़ानों पर कल से 31 मार्च तक प्रतिबंध लगा दिया है। वहीं दिल्ली सरकार के आदेश के उलट नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने स्पष्ट किया है कि इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से घरेलू उड़ानें संचालित होती रहेंगी और हवाई अड्डे कार्यात्मक रहेंगे।

सोमवार से लागू होगा लॉकडाउन
सीएम अरविंद केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली में लॉकडाउन कल यानी सोमवार सुबह 6 बजे से 31 मार्च तक जारी रहेगा। इस दौरान दिल्ली में सभी घरेलू उड़ानों पर कल से 31 मार्च तक प्रतिबंधत कर दिया गया है और कोई भी प्राइवेट ट्रांसपोर्ट नहीं चलेगा। सीएम केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली में अभी तक 27 मामले सामने आए हैं - उनमें से 6 को वायरस एक दूसरे से फैला है, 21 विदेशी देशों से ही वायरस से संक्रमित होकर आए थे।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि लॉकडाउन में निजी बसों, ऑटो, ई-रिक्शा सहित किसी भी सार्वजनिक परिवहन सेवाओं की अनुमति नहीं दी जाएगी, इसके आलावा मेट्रो सेवा को भी 31 मार्च तक बंद कर दिया गया है। इस दौरान सिर्फ 25 फीसदी डीटीसी बसों को दिल्ली की जनता के लिए सड़कों पर चलाया जाएगा। सीएम केजरीवाल ने दिल्ली आने वाली सभी घरेलु विमानों पर भी रोक लगाने का आदेश दिया था लेकिन डीजीसीए ने उस आदेश को मानने से इनकार कर दिया है। मालूम हो कि भारत में संक्रमित मामलों की संख्या 360 हो गई है, जबकि इस महामारी से 7 लोग मौत के शिकार भी हुए हैं, फिलहाल केंद्र सरकार के साथ-साथ राज्य सरकारें भी वायरस के खात्मे के लिए अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रही हैं।
यह भी पढ़ें: MP Political Drama: बोले शिवराज सिंह चौहान-बागी विधायकों को जान का खतरा, CRPF सुरक्षा दे सरकार












Click it and Unblock the Notifications