कोरोना के मामले हुए कम, पिछले 23 घंटों में 11539 नए केस, सक्रिय मरीजों की संख्या 1 लाख से नीचे

नई दिल्ली, 21 अगस्त। कोरोना के मामलों में आज कमी देखने को मिली है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में कोरोना के 11539 नए केस सामने आए हैं, जबकि सक्रिय मामलों की संख्या अब एक लाख से नीचे चली गई है। अब देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 99879 हो गई है। देश में अभी तक कोरोना के 4.43 करोड़ मामले सामने आ चुके हैं। लेकिन सक्रिय मामलों की कुल संख्या सिर्फ 0.23 फीसदी है।

corona

बता दें कि उत्तर प्रदेश में जिस तरह से कोरोना के मामलों में बढ़ोत्तरी देखने कोम मिली है उसके बाद शनिवार को कानपुर में धारा 144 को लागू कर दिया गया है, यहां लोगों के इकट्ठा होने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। निषेधाज्ञा को इलाके में लागू करते हुए लोगों से कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए कहा गया है। यह पाबंदी एक महीने के लिए लगाई गई है। इसके लागू होने के बाद किसी भी सार्वजनिक स्थल पर 5 या उससे अधिक लोग इकट्ठा नहीं हो सकते हैं। आईपीसी की धारा 188 के तहत धारा 144 को लागू कराया जाएगा।

बिना पुलिस कमिश्नर की इजाजत के सार्वजनिक स्थल पर 5 से अधिक लोग इकट्ठा नहीं हो सकते हैं। ना ही किसी तरह की यात्रा या जुलूस निकाल सकते हैं। बता दें कि शनिवार को देश में कोरोना के 13272 नए मामले सामने आए थे। शुक्रवार को 15754 नए केस सामने आए थे। मंत्रालय की ओर से जानकारी दी गई है कि देश में कोरोना के सक्रिय मामले अब एक लाख से कम हो गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+