आतंकियों ने दीनानगर पुलिस स्टेशन पर कब्जा किया, जेल में बंद दो कैदियों को मौत के घाट उतारा

गुरदासपुर। पंजाब में आतंकी हमले में आतंकियों ने दीनानगर पुलिस स्टेशन पर आतंकियों ने अपने कब्जे में ले रखा है। आतंकियों ने दीनानगर पुलिस स्टेशन की जेल में बंद दो कैदियों को भी मौत के घाट उतार दिया है।

आतंकियों को ढेर करने के लिए पुलिस ने पूरे थाने को चारो तरफ से घेर रखा है। ताजा खबर के अनुसार थाने में 3 से 4 आतंकियों के होने की खबर है। वहीं मुठभेड़ में एक आतंकी के मारे जाने की खबर है।

हालांकि गृहराज्य मंत्री किरन रिजिजू ने लोगों को बंधक होने की खबरों का खंड़न किया है। आतंकियों और सेना के बीच मुठभेड़ जारी है। इस आतंकी हमले में अभीतक कुल 9 लोगों की मौत हो चुकी है जिसमें 7 लोग पंजाब पुलिस के हैं जबकि 3 सिविलियन की मौत हुई है।

आपको बता दें कि आतंकियों आज सुबह तकरीबन 5 बजे गुरदासपुर पुलिस स्टेशन पर धावा बोला था। आतंकी एक मारूती 800 कार से आये थे और उन्होंने कार के चालक को कार छोड़ते समय गोली मार दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+