60 लाख की ज्वैलरी, 1 करोड़ के घर...जानें कितनी संपत्ति की मालकिन हैं डिंपल यादव?

dimple yadav net worth, समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट पर सपा ने उनकी बहू और अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को चुनाव मैदान में उतारा है। पांच दिसंबर को होने वाले उपचुनाव के लिए डिंपल यादव ने सोमवार को नामांकन दाखिल कर दिया। डिंपल के साथ उनके पति और सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी मौजूद थे।

करोड़ों रुपये की संपत्ति की मालकिन हैं डिंपल यादव

करोड़ों रुपये की संपत्ति की मालकिन हैं डिंपल यादव

नामाकंन दाखिल करने से पहले अखिलेश यादव और डिंपल यादव मुलायम सिंह यादव की समाधि पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे। डिंपल कन्नौज से दो बार सांसद चुनी जा चुकी हैं। इस बार वह अपने ससुर की परंपरागत सीट मैनपुरी से चुनावी मैदान में हैं। सोमवार को दाखिल किए गए चुनावी हलफनामे में डिंपल ने अपनी संपत्ति का ब्योरा दिया है। जिसके मुताबिक वो करोड़ों रुपये की संपत्ति की मालकिन हैं।

डिंपल यादव 9 करोड़ 62 लाख रुपये की मालकिन

डिंपल यादव 9 करोड़ 62 लाख रुपये की मालकिन

हालांकि पिछले साढ़े दस महीने में उनकी संपत्ति घटी है। शपथ पत्र के मुताबिक डिंपल यादव 9 करोड़ 62 लाख रुपये की चल अचल संपत्ति की मालकिन हैं। उनके पास 59 लाख 76 हजार रुपये कीमत के 2.774 Kg. सोने के गहने हैं। उनके पास 1 करोड़ 22 लाख रुपये की कीमत के लखनऊ में 2 मकान हैं। इसके अलावा उनके पास सैफई में कृषि योग्य 4 बीघा जमीन सैफई भी है।

डिंपल पर 28 लाख रूपये का लोन

डिंपल पर 28 लाख रूपये का लोन

डिंपल के पास 4 करोड़ 62 लाख रुपये की चल संपत्ति है और 4 करोड़ 99 लाख रुपये की अचल संपत्ति है। 2019 लोकसभा चुनाव में चुनाव आयोग को दिए हलफनामे के अनुसार, डिंपल यादव के पास 11 करोड़ की अचल संपत्ति और 26 करोड़ से अधिक की अचल संपत्ति है। जबकि डिंपल यादव पर करीब 28 लाख रूपये का लोन है।

2019 में 38 करोड़ की थी संपत्ति

2019 में 38 करोड़ की थी संपत्ति

2009 में डिंपल यादव के पास करीब दो करोड़, 2012 में 9.03 करोड़ और 2014 में 28.05 की संपत्ति थी। महज दो साल में उनकी संपत्ति में 19 करोड़ से ज्यादा का इजाफा हुआ था। 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान भी डिंपल यादव ने चुनावी हलफनामे में अपनी संपत्ति की जानकारी दी है। यह बढ़कर 37 करोड़ 78 लाख पहुंच गई। इस दौरान उनकी संपत्ति में करीब नौ करोड़ रुपये का इजाफा हुआ था।

अखिलेश यादव के पास 40 करोड़ की संपत्ति

अखिलेश यादव के पास 40 करोड़ की संपत्ति

2004 से अब तक अखिलेश यादव और डिंपल यादव ने जितनी बार चुनावी हलफनामा दायर किया हर बार उनकी संपत्ति में इजाफा हुआ। पहली बार ऐसा हो रहा है जब डिंपल-अखिलेश की संपत्ति में कमी आई है। 2022 के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव ने अपनी कुल संपत्ति 40 करोड़ 14 लाख से ज्यादा बताई थी। साढ़े दस महीने बाद ये घटकर 39 करोड़ 91 लाख 50 हजार 416 रुपये हो गई है।

अखिलेश-डिंपल के पास कोई कार नहीं

अखिलेश-डिंपल के पास कोई कार नहीं

डिंपल के पास सवा लाख का कंप्यूटर, करीब साठ साल के गहने तो हैं लेकिन कार या बाइक नहीं है। इसी तरह अखिलेश के नाम पर 76 हजार का फोन करीब साढ़े पांच लाख की व्यायाम मशीन है लेकिन उनके नाम पर भी कोई गाड़ी नहीं है। अखिलेश यादव ने अपनी पत्नी डिंपल को 20 लाख का उधार दे रखा है। वहीं, पिता मुलायम सिंह यादव को दो करोड़ 13 लाख से ज्यादा का उधार दे रखा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+