डिंपल कपाड़िया की तबीयत खराब, ट्विंकल के साथ हिन्दुजा अस्पताल पहुंचे अक्षय कुमार

नई दिल्ली। फिल्म अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया की तबीयत बिगड़ गई है, जिसके बाद उन्हें मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डिंपल की बेटी ट्विंकल और दामाद अक्षय कुमार उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे थे। अस्पताल से उनकी तस्वीरें सामने आने के बाद ही डिंपल के बीमार होने की बात का पता चला है। उनकी सेहत के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। 62 साल की डिंपल 1973 से फिल्मों में काम कर रही हैं।

डिंपल कपाड़िया अस्पताल में, dimple kapadia hospitalized, dimple kapadia, mumbai, cinema, twinkle khanna, akshay kumar, डिंपल कपाड़िया

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना को गुरुवार को अस्पताल के बाहर देखे जाने के बाद इस तरह की खबरें मीडिया में आई थीं कि वो बीमार हैं। बाद में सामने आई कि वो डिंपल कपाड़िया से मिलने गए थे, जो अस्पताल में भर्ती हैं।

डिंपल कपाड़िया ने 1973 में फिल्म बॉबी के करियर की शुरुआत की थी। इसी साल उन्होंने राजेश खन्ना से शादी कर ली थी। जिसके बाद वो फिल्मों में उतनी एक्टिव नहीं रहीं। डिंपल के नाम पर कई हिट फिल्में हैं। डिंपल कपाड़िया हाल ही में हॉलीवुड फिल्म 'टेनट' के लिए भी चर्चा में आईं थीं।

बता दें कि मशहूर पार्श्वगायिका लता मंगेशकर को भी तबीयत खराब होने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 90 साल की लता मंगेशकर को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद रविवार रात ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। मंगेश्कर को निमोनिया है। डॉक्टरों की टीम लगातार उनके स्वास्थ्य का ख्याल रख रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+