दिलीप कुमार को PM मोदी, राहुल समेत नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, राष्ट्रपति बोले- देश के दिल में हमेशा रहेंगे

नई दिल्ली। भारत-पाकिस्तान के दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता दिलीप कुमार अब नहीं रहे। 98 वर्ष की आयु में आज सुबह उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन के बाद सिने-प्रेमियों में शोक की लहर दौड़ गई है। देश के बड़े-बड़े नेता और अभिनेता शोक-संवेदनाएं जता रहे हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सरकार के मंत्री, मुख्यमंत्री ने अपने-अपने ट्विटर अकांउट्स पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Recommended Video

    Dilip Kumar Passes Away: PM Modi, Rahul Gandhi समेत इन नेताओं ने दी श्रद्धांजलि | वनइंडिया हिंदी

    "सिनेमाई लीजेंड के रूप में याद किए जाएंगे"

    प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, "दिलीप जी के निधन पर मैं शोक प्रकट करता हूं। उनका जाना हमारी सांस्कृतिक दुनिया के लिए बड़ी क्षति है। उन्हें अद्वितीय प्रतिभा का आशीर्वाद प्राप्त था, जिसके कारण पीढ़ियों तक दर्शक मंत्रमुग्ध थे। उन्हें एक सिनेमाई लीजेंड के रूप में याद किया जाएगा। उनके परिवार, दोस्तों और असंख्य प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदना।"
    वहीं, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा,"दिलीप साहब ने अपने आप में उभरते भारत के इतिहास को संक्षेप में प्रस्तुत किया। वह देश के दिल में हमेशा रहेंगे।"

    "एक उत्कृष्ट अभिनेता थे दिलीप कुमार जी"

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया, 'दिलीप कुमार जी एक उत्कृष्ट अभिनेता थे, जिन्हें भारतीय फिल्म जगत में उनके अनुकरणीय योगदान के लिए सभी ने खूब सराहा। गंगा-जमुना जैसी फिल्मों में उनके अभिनय ने लाखों सिनेप्रेमियों का दिल जीता। अब वे नहीं रहे, मुझे उनके निधन से बड़ा दुख हुआ है।'

    परिवार-प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं

    परिवार-प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं

    राजनाथ ने कहा, 'मैं दिलीप जी से व्यक्तिगत रूप से तब मिला था, जब मैं उन्हें पद्म विभूषण प्रदान करने के लिए मुंबई गया था। उस महान अभिनेता के साथ बातचीत करना मेरे लिए एक विशेष क्षण था। उनका निधन भारतीय सिनेमा के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं।'

    राहुल गांधी ने कहा- आपको नहीं भूलेंगे

    राहुल गांधी ने कहा- आपको नहीं भूलेंगे

    सबसे पुरानी सियासी पार्टी कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिलीप कुमार के प्रति संवेदनाएं जाहिर कीं। राहुल ने अभी ट्वीट करके कहा, 'दिलीप कुमार जी के परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। भारतीय सिनेमा में उनके असाधारण योगदान को आने वाली पीढ़ियों तक याद रखा जाएगा।'

    देश ने महान व्यक्तित्व और इंसान खो दिया

    देश ने महान व्यक्तित्व और इंसान खो दिया

    वहीं, केंद्र सरकार के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने लिखा, "आज देश ने एक महान अभिनेता और एक महान व्यक्तित्व और इंसान खो दिया है। उनके परिवार और दिलीप कुमार साहब के शुभचिंतकों के प्रति मेरी गहरी संवेदना। रेस्ट इन पीस!"

    mukhtar abbas naqvi

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+