दिलीप कुमार अस्पताल में भर्ती, पत्नी सायरा बानो ने बताया कैसी है अभिनेता की अब तबीयत
दिलीप कुमार अस्पताल में भर्ती, पत्नी सायरा बानो ने बताया कैसी है अभिनेता की अब तबीयत
मुंबई, 02 मई: हिंदी सिनेमा जगत के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार हाल ही में कुछ स्वास्थ्य संबंधी कारणों की वजह से अस्पताल में भर्ती हुए थे। 98 वर्षीय अभिनेता दिलीप कुमार को कुछ रूटीन मेडिकल चेकअप की जरूरत थी इसलिए उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। दिलीप कुमार के चाहने वालों के लिए राहत की खबर आई है कि अभिनेता की तबीयत बिल्कुल ठीक है और वह 02 मई यानी रविवार को अस्पताल से डिस्चार्ज हो सकते हैं। दिलीप कुमार की पत्नी और अभिनेत्री सायरा बानो ने ये जानकारी दी है। सायरा बानो ने कहा है, ''दिलीप कुमार साहब ठीक हो रहे हैं। कल (रविवार) उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।''
Recommended Video

दिलीप कुमार ने कोरोना संकट के कारण पिछले साल दिसंबर 2020 में अपने जन्मदिन को मनाने से मना कर दिया था। 11 दिसंबर 2020 को दिलीप कुमार का जन्मदिन था।
जबकि उनकी पत्नी सायरा बानो हमेशा जरूरतमंदों की मदद करती रही हैं। दिलीप कुमार ने हाल ही में अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से कोरोना की दूसरी लहर को देखते हुए सभी से अपना ख्याल रखने की अपील की थी। उन्होंने ट्वीट किया था- ''सभी लोग सुरक्षित रहिए।''
कोरोना काल में दिलीप कुमार की तबीयत खराब होने की वजह से उनके फैंस काफी परेशान हो गए थे। कई फैन्स ने सोशल मीडिया पर वेटरन एक्टर की तबीयत को लेकर चिंता जताई। दिलीप कुमार के ठीक होने की फैन्स सोशल मीडिया पर दुआ मांग रहे थे। हालांकि अब सायरा बानो के इस बयान के बाद दिलीप कुमार के फैंस को राहत मिली होगी।
-
'चहल ने मेरे साथ घटिया हरकत की', Yuzvendra Chahal पर एक्ट्रेस ने लगाया गंभीर आरोप! मचा बवाल -
Poonam Pandey को पापा से पड़ा जोरदार थप्पड़, कपड़े उतारने की बात पर मचा था बवाल, बोलीं- मैं फ्रस्टेटेड थी -
Akshay Kumar के बेटे आरव को क्यों विद्या बालन से लगता था डर? 19 साल बाद खुला ये बड़ा राज -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Asha Bhosle Last Dance: आशा भोसले का आखिरी डांस वीडियो वायरल, 91 की उम्र में स्टेज पर ऐसे लगाए थे ठुमके -
Asha Bhosle Tribute: आशा भोसले के निधन पर Brett Lee का इमोशनल मैसेज, ‘You're The One For Me’ फिर चर्चा में -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications