मोदी नहीं संभाल पाए घरवाली, देश क्या संभालेंगे : दिग्व‍िजय

narendra modi
अलिराजपुर: कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को झूठ बोलने वाला नेता करार देते हुए कहा कि जो व्यक्ति अपनी घरवाली की रखवाली नहीं कर पाया, वह देश को क्या संभालेगा।

मध्य प्रदेश के अलिराजपुर में आयोजित जनसभा में रविवार को दिग्विजय सिंह ने कहा कि मोदी झूठ बोलने वाला नेता हैं। उनकी वजह से 2000 में गुजरात में हुए दंगों के कारण कई आदिवासियों को जेल जाना पड़ा था।

यह भी पढ़ें - अपनों को भी नहीं छोड़ेंगे मोदी

सिंह ने कहा कि मोदी खुद को कुंवारा है और ईमानदार बताते हैं। वह कहते हैं कि उन्हें किसी के लिए पैसा जुटाने की जरूरत ही नहीं है, जबकि यह सौ फीसदी झूठ है। मोदी राज में गुजरात का 'व‍िकास' नहीं, बल्क‍ि वहां के कॉरपोरेट का 'विकास' हुआ है।

सिंह ने अपने अंदाज में कहा, "हकीकत यह है कि मोदी देश से झूठ बोलता है। उसकी पत्नी जसोदाबेन है। पिछले 30 वर्षों से जो व्यक्ति अपनी घरवाली को नहीं संभाल सका, वह देश को क्या संभालेगा।"

मोदी द्वारा विभिन्न वर्गों के कल्याण के लिए तरह-तरह के दावे किए जाने पर चुटकी लेते हुए दिग्विजय ने कहा कि जो व्यक्ति अपनी पत्नी की रखवाली नहीं कर पाया, वह देश की महिलाओं के लिए क्या करेगा। स‍िंह के इस बयान से सियासत गरमा गई है। भाजपा ने इस बयान की निंदा करते हुए कांग्रेस को बौखलाया हुआ करार दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+