'एक ही थाली के चट्टे बट्टे हैं...', दिग्विजय सिंह ने RSS की तुलना PFI से की

'एक ही थाली के चट्टे बट्टे हैं...', दिग्विजय सिंह ने RSS की तुलना PFI से की

ग्वालियर, 25 सितंबर (एएनआई): मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की तुलना पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) से की। दिग्विजय सिंह ने कहा कि "जो कोई भी नफरत फैलाता है, वे सब 'एक ही थाली के चट्टे बट्टे हैं...।'' दिग्विजय सिंह ने पीएफआई के खिलाफ सरकारी कार्रवाई के बाद आरएसएस और विहिप के खिलाफ भी कार्रवाई की जाने की मांग की। मध्य प्रदेश में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के खिलाफ कार्रवाई पर पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए, दिग्विजय सिंह ने कहा, ''जो कोई भी हिंसा, घृणा, धार्मिक उन्माद फैलाता है, उसके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।''

Recommended Video

      Digvijay Singh ने RSS और PFI को क्यों कहा एक जैसा ? | Congress | वनइंडिया हिंदी | *Politics
       Digvijaya Singh

      RSS के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए: दिग्विजय सिंह

      दिग्विजय सिंह बोले, "अगर उनके (पीएफआई) खिलाफ कार्रवाई की जा रही है तो संघ के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है, विहिप के खिलाफ क्यों नहीं, उनके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए।"

      यह पूछे जाने पर कि क्या आरएसएस की तुलना पीएफआई से की जा सकती है? दिग्विजय सिंह ने कहा, निश्चित रूप से की जा सकती है। जो कोई भी नफरत, धार्मिक उन्माद फैलाता है, वे एक ही तरह के होते हैं। 'एक ही थाली के चट्टे बट्टे हैं, वे एक-दूसरे के पूरक हैं।"

      जानिए PFI पर हुई कार्रवाई के बारे में?

      राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए), प्रवर्तन निदेशालय और पुलिस की संयुक्त टीमों ने 22 सितंबर को पीएफआई के खिलाफ देश के 15 राज्यों में कई छापे मारे और 106 से अधिक पीएफआई के सदस्यों को गिरफ्तार किया। 15 राज्यों में फैले पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के सदस्यों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई का कोड-नाम "ऑपरेशन ऑक्टोपस" दिया गया था। पीएफआई और उसके नेताओं और सदस्यों के खिलाफ कई हिंसक कृत्यों में शामिल होने के लिए पिछले कुछ वर्षों में विभिन्न राज्यों में बड़ी संख्या में आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं।

      ईडी ने कहा, लगातार मिल रहे इनपुट और सबूत" के बाद एनआईए द्वारा दर्ज मामलों के संबंध में तलाशी ली गई थी कि पीएफआई नेता और कैडर आतंकवाद और आतंकवादी गतिविधियों के वित्तपोषण में शामिल थे। सशस्त्र प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित करते थे और लोगों को प्रतिबंधित संगठनों में शामिल होने के लिए कट्टरपंथी बनाते थे।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+