दिग्गी राजा ने उड़ाया, कहा बेबी को बेस पसंद है, केजरी को क्लेश पसंद है, मोदी को…
नयी दिल्ली। कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। दिग्विजय सिंह आए दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते है। कोई भी मौका हो पीएम की आलोचना करने से वो पीछे नहीं हटते हैं। ऐसे में एक बार फिर से उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मजाक उड़ाया है।

सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर के जरिए दिग्विजय सिंह ने मोदी का मजाक उड़ाते हुए एक ट्वीट किया, जिसके बाद लोगों ने उनकी जमकर क्लास लगा दी। दिग्विजय सिंह ने पीएम मोदी और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का मजाक बनाते हुए रविवार को ट्वीट किया है। उन्होंने सलमान खान की फिल्म सुल्तान का गाने का इस्तेमाल कर मोदी और केजरीवाल पर निशाना साधा। दिग्वियज सिंह ने लिखा, बेबी को बेस पसंद है ........ अभिषेक को ऐश पसन्द है...... केजरी को क्लेश पसंद है.......... मोदी को विदेश पसंद है.....!!!! हलांकि उनके इस ट्वीट के बाद लोगों ने उनपर गई मजाकिया रीट्वीट किए।
दिग्गविजय सिंह के इस ट्वीट पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी रीट्वीट किया।
देखिए लोगों ने कैसे लगाई ट्विटर पर दिग्विजय सिंह की क्लास...












Click it and Unblock the Notifications