घबराये दिग्विजय सिंह बोले ओपिनियन पोल पर प्रतिबंध लगे

असल में पिछले एक साल में जितने भी ओपिनियन पोल आये हैं, उनमें से ज्यादातर में कांग्रेस का ग्राफ गिरता हुआ दिखाया गया है। और जैसे-जैसे 2014 करीब आ रहा है, वैसे-वैसे ग्राफ और नीचे जा रहा है, लिहाजा ऐसे में ओपीनियन पोल कांग्रेस को धीरे-धीरे कुतरने का काम कर रहे हैं। कहीं न कहीं जनता पर सीधी असर इन ओपीनियन पोल का पड़ रहा है, जिस वजह से 2014 आते-आते यूपीए बुरी तरह मुसीबत में पड़ सकती है।
यह सब कुछ दिग्विजय को साफ दिखाई दे रहा है, इसीलिये वो अब ओपिनियन पोल पर प्रतिबंध लगाने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ओपिनियन पोल तो एक प्रकार का मजाक हैं। इनसे कुछ नहीं होता, देश को छलने वाले ऐसे ओपिनियन पोल पर प्रतिबंध लगा देना चाहिये।
क्या ओपीनियन पोल पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिये? अपना जवाब देने के लिये सवाल पर क्लिक करें।












Click it and Unblock the Notifications