Digital Voter ID Card: घर बैठे ऐसे डाउनलोड करें अपना डिजिटल वोटर कार्ड, आसान तरीका जानिए

Digital Voter ID Card (e-EPIC): अब वोटर आईडी कार्ड पाना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है। आप घर बैठे ही अपना डिजिटल वोटर कार्ड यानी e-EPIC डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए बस आपको अपना EPIC नंबर या रेफरेंस नंबर चाहिए होता है। ऑनलाइन वोटर आईडी डाउनलोड करने का तरीका जान लेने से फायदा ये है कि अगर आपके पास फिजिकल कार्ड नहीं है, तब भी आप तुरंत अपना वोटर कार्ड इस्तेमाल कर सकते हैं। यानी जरूरत पड़ने पर कभी भी, कहीं भी आपका वोटर आईडी आपके मोबाइल या कंप्यूटर में उपलब्ध रहेगा।

आसानी से मुहैया होगा E वोटर कार्ड

आसानी से मुहैया होगा E वोटर कार्ड

ऑनलाइन माध्यम से जो डिजिटल वोटर आईडी कार्ड मुहैया कराया जाएगा वह PDF फॉर्मेट में होगा और इसे एडिट नहीं किया जा सकेगा। डिजिटल वोटर कार्ड को मोबाइल फोन पर डाउनलोड किया जा सकता है और फिर इसे खुद से ही प्रिंट कराया जा सकता है। इसके बाद लोग इस कार्ड को लैमिनेट कराकर इसे पहचान पत्र के तौर पर आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं।

Recommended Video

    National Voters Day: Ram Nath Kovind बोले- Corona के बीच चुनाव कराना बड़ी उपलब्धि | वनइंडिया हिंदी
    e-EPIC की खासियत

    e-EPIC की खासियत

    • यह पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध होगी, इसे एडिट नहीं किया जा सकता है।
    • पहले चरण में 25 जनवरी से 31 जनवरी तक सिर्फ नए वोटर्स ही इसे डाउनलोड कर सकते हैं जिन्होंने अपना नया वोटर आईडी कार्ड बनवाने के लिए आवेदन किया था।
    • अगले महीने से कोई भी अपने वोटर आईडी कार्ड को ऑनलाइन डाउनलोड कर सकता है।
    • नए वोटर कार्ड हासिल करने वालों को वोटर कार्ड की हार्ड कॉपी भी मुहैया कराई जाएगी।
    • डिजिटल वोटर कार्ड को डिजिलॉकर में सेव किया जा सकता है
    • डिजिटल वोटर कार्ड QR कोड से सुरक्षित होगा।
    कैसे करें डाउनलोड

    कैसे करें डाउनलोड

    डिजिटल माध्यम से वोटर आईडी कार्ड को डाउनलोड करने की सबसे पहली शर्त यह है कि आपका फोन नंबर आपके वोटर आईडी कार्ड के साथ जुड़ा होना चाहिए। जिन लोगों का फोन नंबर चुनाव आयोग के साथ लिंक नहीं हैं उन्हें अपना फोन नंबर चुनाव आयोग के साथ लिंक कराना होगा ताकि वह ऑनलाइन अपना वोटर आईडी कार्ड डाउनलोड करा सके।

    चरण 1- सबसे पहले आपको इस वेबसाइट पर लॉग इन करना होगा https://voterportal.eci.gov.in/
    चरण 2- डाउनलोड e-EPIC पर क्लिक करिए
    चरण 3- डाउनलोड करने की सुविधा आज 11.14 बजे से उपलब्ध हो जाएगी

    क्यों मनाया जाता है नेशनल वोटर्स डे

    क्यों मनाया जाता है नेशनल वोटर्स डे

    बता दें कि चुनाव आयोग 11वां नेशनल वोटर्स डे मना रहा है, इस साल इसकी थीम मेकिंग ऑवर वोटर्स इम्पॉवर्ड, विजिलेंट, सेफ एंड इंफोर्म्ड। नई दिल्ली में आज इस कार्यक्रम को लॉन्च किया जाएगा और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद चुनाव आयोग कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। नेशनल वोटर्स डे को हर वर्ष 2011 के बाद से 25 जनवरी को परे देश में मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को अधिक से अधिक वोटर कार्ड के लिए इनरोल कराने के लिए प्रेरित करना है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+